Episode 2
विश्व सुरक्षा समिति के हेड जनरल वीरेंद्र सिंह न्युटेक इंडस्ट्री के मालिक सर रोबर्ट रिचर्ड से मिलते हुए जनरल
वीरेंद्र सिंह - आपसे मिलकर खुशी हुई
सर रोबर्ट रिचर्ड - मुझे भी और सुऩाईये जनरल हमारी इंडस्ट्री से किस तरह के प्रोडक्टस चाहिये आपको
जनरल वीरेंद्र सिंह - रोबर्ट रिचर्ड हम एक फौज बना रहे है एक ऐसी फौज जो तकनीक मे बहुत बेहतर हो जिसके लिए हमें मशीनी शुट की जरूरत है
सर रोबर्ट रिचर्ड - में समझ गया जनरल आप एक मशीनी शुट की बात कर रहे हैं जिसे सैनिक पहन सके और वह मशीनी शुट हवा में भी उड़ सके और वह शुट उच्च और नयी तरह के तकनीक से भरे हथियारों से लेश हो
जनरल वीरेंद्र सिंह - जी हाँ
सर रोबर्ट रिचर्ड - हम इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं प्रोजेक्ट फ्लाई मशीन के नाम से
विश्व सुरक्षा समिति की बैठक
प्रेसिडेंट ऑफ अरब लीग - आप एक फोर्स बनाने वाले थे उसका क्या हुआ ?
प्रेसिडेंट ऑफ युरोपियन युनियन - लोगो को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिये या फिर
जनरल वीरेंद्र सिंह - जी हमें यह प्रोजेक्ट सिर्फ इसलिए नही चाहिए कि हम सिर्फ लोगों को प्राकृतिक आपदा से बचाना चाहते है बल्कि हम यह प्रोजेक्ट इसलिए भी चाहते है ताकि जंग के मौके पर कम से कम लोगों की मृत्यु हो सैनिकों को कम चोट पहुँचे
प्रेसिडेंट ऑफ चाइना - मुझे नही लगता कि इससे कुछ होगा अगर हमें सैनिकों की हिफाजत करनी है तो हमारे पास हथियार और भी उच्च श्रेणी के होने चाहिये ताकि सामने वाली सेना पहले खत्म हो जाये
प्रेसिडेंट ऑफ अमेरिका - मैं इससे सहमत हुँ
जनरल वीरेंद्र सिंह - ठीक है अगर आप लोग ऐसा ही चाहते है तो ऐसा ही होगा
जगह - संयुक्त राज्य अमेरिका
न्युटेक टॉवर
सर रॉबर्ट रिचर्ड ( फोन पर जनरल वीरेंद्र सिंह से बात करते हुये )- हाँ तो जनरल क्या बात है
जनरल वीरेंद्र सिंह - प्रोजेक्ट पर काम कितना हुआ रॉबर्ट
सर रॉबर्ट रिचर्ड - हाँ प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है
देखिये जनरल इस तरह के प्रोडक्टस बनने में काफी समय लगते है आखिर यह बहुत उच्च तकनीक से युक्त जो है
जनरल - मैं समझ सकता हुँ मगर विश्व सुरक्षा समिति को यह बहुत ही जल्दी चाहिये
सर रॉबर्ट रिचर्ड - ठीक है जनरल हम भी कोशिश करते है इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द बनाने के लिये
सर रॉबर्ट रिचर्ड साहिल खान से प्रोजेक्ट फ्लाईंग मशीन के बारे में बात करते हुये
सर रॉबर्ट रिचर्ड - साहिल खान आपका प्रोजेक्ट कहाँ तक पहुँचा
साहिल खान - हाँ सर हमने डिजाइन को पूरा कर लिया है अब काम शुरू होना है कहने का मतलब है अभी सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों काम बाकि है
सर रॉबर्ट रिचर्ड - नही काम बहुत धीमे गति से हो रहा है
हमें यह प्रोजेक्ट विश्व सुरक्षा समिति को देना है साहिल खान - क्या विश्व सुरक्षा समिति ......
सर रॉबर्ट रिचर्ड - नही कुछ नही
साहिल खान ( मन में सोचते हुये ) - विश्व सुरक्षा समिति का मतलब क्या आखिर न्युटेक कम्पनी किस काम के लिये प्रोजेक्ट फलाईंग मशीन बना रही है
सर रॉबर्ट रिचर्ड - साहिल खान आप जा सकते हैं
साहिल खान - ठीक है साहिल खान ऑफिस से बाहर निकल कर
साहिल खान ( मन में ) - मुझे जानना ही होगा आखिर न्युटेक कम्पनी फ्लाईंग मशीन का उपयोग किस काम के लिये करना चाहती है
साहिल के सामने विश्व सुरक्षा समिति की बात आते ही साहिल को यह अंदाजा हो चुका था कि न्युटेक कम्पनी जरूर इस प्रोजेक्ट को जंग लड़ने के लिये इस्तेमाल करेगी
साहिल खान लेब के कम्पयुटर में विश्व सुरक्षा समिति की सारी जानकारियाँ हासिल करने लगता है
कम्पयुटर में एक फाईल मिलता है जिसमें जेट फोर्स से सम्बन्धित सारी जानकारियाँ साहिल को पता चल जाता है
साहिल खान , रॉबर्ट रिचर्ड से मिलते हुये
साहिल खान - सर रॉबर्ट रिचर्ड मैं जान सकता हुँ प्रोजेक्ट जेटफोर्स क्या है
सर रॉबर्ट रिचर्ड - साहिल खान मैं आपको पहले ही बताने वाला था आखिर इस बात को आपसे छुपाकर कोई फायदा नही
साहिल खान - कौनसी बात
सर रॉबर्ट रिचर्ड - जेटफोर्स एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिसमें हम अत्याधुनिक तकनीकों की हथियार से लेश एक मशीनी शुट बनाना चाहते है जिसे पहन कर सैनिक युद्ध के मैदान में उतर सकें जिससे सैनिकों को नुकसान कम हो
साहिल खान - मगर मैंने तो आपसे सिर्फ लोगों को प्राकृतिक आपदा से बचाने के लिये इस प्रोजेक्ट में मदद माँगी थी
सर रॉबर्ट रिचर्ड - जी बिल्कुल जेटफोर्स लोगों को प्राकृतिक आपदा से भी बचायेगी
साहिल खान - मगर अब मेैं इससे सहमत नही
कहानी जारी है ……………….
Blog Comments (0)