Episode 5
साहिल बहुत तेजी से उनकी तरफ बढ़ता रहा था
इमारत के एक कमरे मे उसका काँच तोड़ता हुआ साहिल उसके अंदर पहुँच जाता है
कमरे के अंदर सामान जल रहे थे और सिर्फ धुआँ ही धुआँ था
साहिल के हेड अप डिस्प्ले मे
temperature - 250°C
साहिल को उस जल रहे कमरे में सास लेने में दिक्कत आ रही थी
साहिल अपने हेलमेट के टचपेड को दबाता है जिससे हेड अप डिस्प्ले में हेलमेट ट्रांसफोर्म होने के कुछ ऑप्सन आ जाते है
और देखते ही देखते उसका हेलमेट self-contained breathing apparatus(SCBA) मे चेंज हो जाता है जो हवा को फिल्टर करके ऑक्सीजन प्रदान करता है जिससे साहिल धुएँ में भी साँस ले सके
उस कमरे में दो लोग फंसे थे जो किसी तरह आग में जलने से बचे हुये थे
सुबह के अखबार में भी यह खबर छप गयी थी
यूट्यूब मे विडियो वायरल हो चुका था |
जॉय सिटी के लोगों ने उस शख्स को एक नाम दे दिया था
एक युवक जो जेट मशीन के साथ हमें बचाने आता है "जेटयुवा"
साहिल का एक दोस्त ( आरिब ) जो साहिल को उसके प्रोजेक्ट मे मदद करने से मना कर देता है उसे इस बात की खबर पहुँच जाती है
आरिब (मन में सोचता है) - ऐसे ही एक फ्लाईमशीन के लिए साहिल मुझसे बात कर रहा था |
कही उसने ही वो फ्लाइंग मशीन बना तो नही लिया
अगर ऐसी बात है तो मुझे साहिल से मिलना ही पड़ेगा
आरिब साहिल से मिलने जॉय सिटी आता है उसके घर में
डॉरबेल बजती है
साहिल (CCTV कैमरे मे देखता हुआ)
- आरिब यहाँ मगर क्यों
साहिल ( डरवाजा खोलता हुआ ) - आरिब तुम यहाँ
आरिब - क्यों मुझे यहाँ नही आना चाहिये था
साहिल - नही नही ऐसी बात नही है दोस्त इसे भी अपना घर समझो
आरिब - अंदर तो बुलाओ यार
साहिल और आरिब , साहिल के घर पर बात करते हुये
आरिब - यार साहिल तुम आजकल कुछ छुपे छुपे से रह रहे हो ऐसा क्यों
साहिल - नही ऐसी बात नही है
आरिब - ऐसी ही बात है दोस्त
तुम्हे पता है तुम अपने घर से ज्यादा निकलते नही , और नाही व्हाट्सप और फेसबुक पर अब ऑनलाइन होते हो
साहिल - कुछ नही वो में यु• एस• ए• गया था उस प्रोजेक्ट के लिये
आरिब - अच्छा कौनसी कम्पनी
साहिल - न्युटेक इंडस्ट्री , सर रॉबर्ट रिचर्ड
आरिब - फिर न्युटेक कम्पनी में क्या हुआ मतलब तुम इतनी जल्दी प्रोजेक्ट कम्प्लीट कर कैसे वापस आ गये
साहिल - हाँ गया था मगर कोई बात नही बनी वहाँ
आरिब - अच्छा , तो क्या तुम मेरी बात न्युटेक कम्पनी से करा सकते हो मतलब मै वहाँ इंटरव्यु के लिये जाना चाहता हुँ
साहिल ( मन ) - नही यार क्योंकि जिन्होने मेरी मदद की है उन्होने मुझे मना किया है न्युटेक कम्पनी और विश्व सुरक्षा समिति से जुड़ने के लिये
साहिल - नही दोस्त मुझे माफ करना
मेरा उनसे वाद विवाद हो गया है में अब उन लोगो से कोई बात नही करना चाहता
मगर तुम न्युटेक कम्पनी की बात क्यो कर रहे हो
आरिब - वो साहिल मैने कहा था ना मेरा प्रोजेक्ट कुछ और है यह रहा वो प्रोजेक्ट
हैलिरोबोट
आरिब साहिल को हैलिरोबोट के होलोग्राम दिखाता हुआ
साहिल - शानदार यार बहुत अच्छा है न्युटेक कम्पनी को तुम्हारा प्रोजेक्ट बहुत पसंद आयेगा
कीप इट अप
आरिब - साहिल मुझे लगता है मुझे भी न्युटेक कम्पनी के पास जाना चाहिये
साहिल - क्यो नही जरूर जरूर आखिर भविष्य के लिये यह एक जरूरी कदम जो है
मगर इस प्रोजेक्ट के बारे मे भी तो बताओ
आरिब - कुछ ज्यादा खास नही दोस्त
एक आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस हैलिकॉप्टर जो स्वयं के द्वारा भी बहुत से सहयोग प्रदान करती है
साहिल - बहुत बढ़िया प्रोजेक्ट है उम्मीद है न्युटेक कम्पनी को तुम्हारा प्रोजेक्ट बहुत पसंद आयेगा
आरिब - तुम जैसा कह रहे हो बस ठीक वैसा ही हो
साहिल और आरिब एक दुसरे से हाथ मिलाते हुये अलविदा लेते हैं
आरिब अपने दोस्त साहिल से मिलने इसलिये नही आया था कि दोनो बहुत अच्छे मित्र थे
असल मे आरिब , साहिल की तरक्की से मन ही मन नाखुश था | आरिब साहिल से बात करने के बाद एक शातिर तरीके से साहिल के लेब में उसके कम्प्युटर से जेटशुट की टेक्नोलॉजी की की सारी फाइल्स कॉपी कर लेता है जिसमें जेटशुट से जुड़ी सारी जानकारियाँ और उससे जुड़े सारे फिचर्स होते है
कहानी जारी है …………..
Blog Comments (0)