Episode 6
अब आरिब न्युटेक टॉवर में सर रॉबर्ट रिचर्ड से मिलता है
रॉबर्ट रिचर्ड - हाँ तो आरिब आपका प्रोजेक्ट हैलिरोबोट हमें बहुत ही पसंद है
आरिब - आपका बहुत बहुत धन्यवाद
रॉबर्ट रिचर्ड - हाँ तो अब काम की बात करे
आरिब - जी कहीये
रॉबर्ट रिचर्ड - हमें मशीनी शुट चाहिये नाकि यह सब खिलौने
आरिब - में आपका मतलब बहुत अच्छे से समझ रहा हुँ सर
रॉबर्ट रिचर्ड - तो देर किस बात की है लग जाओ काम पर
तुम्हारा शुट तैयार होते ही हम उसमें हर तरह के युद्ध में काम में आने वाले सारे हथियार उसमें लगा देंगे
सिर हिलाता हुआ आरिब अपने काम में लग जाता है आरिब अपने लेब में आकर ठीक वैसे का वैसा ही शुट बनाने लग जाता है
आरिब के पास साहिल से भी अत्याधुनिक लेब था जो दुनिया के सबसे बहतरीन कम्पनी के अंडर था
आखिरकार आरिब इस प्रोजेक्ट को एक से दो महीने के बीच ही पुरा कर देता है
इस मशीनी शुट के पुरा होते ही न्युटेक कम्पनी इस शुट में तरह तरह के युद्ध सामग्री को जोड़ देती है
जिससे इस तरह के शुट पहनकर सैनिक युद्ध क्षेत्र में उतर सके
आरिब के बनाये इस शुट में और एक खास बात थी की यह शुट किसी भी तरह के सॉफ्टवेयर सिस्टम को हैक कर सकती है
ताकि दुश्मन भी अगर इस तरह की शुट का इस्तेमाल करे तो उसके सॉफ्टवेयर सिस्टम को हैक किया जा सके और उसके सारे निर्णयो को विफल कर उसे पराजित कर सके
मगर आरिब कि मंशा अलग थी वह इस शुट से गलत काम करके फायदा उठाने की कोशिश कर रहा था
आरिब कि इस तरह की मंशा का पहला कारण
साहिल की दिन ब दिन सफलता थी | आरिब को साहिल कि सफलता से बहुत ही घृणा थी
बस साहिल की सफलता को लेकर आरिब के मन में साहिल के प्रति बहुत हिंसक और नकारात्मक भावनाये बढ़ती जा रही थी
आरिब के प्रोजेक्ट पर काम पुरा होने के बाद
न्युटेक कम्पनी और विश्व सुरक्षा समिति मिलकर इस शुट पर तरह तरह से टेस्ट करते हैं
आखिरकार उन्हे भी एक परिपुर्ण आरमर चाहिये था तो वह इस आरमर को एक सैनिक को पहनाकर युद्ध अभ्यास में ट्रेनिंग के लिये उतार देते है
आरिब को यह सब चिज समझ में नही आ रहा था , क्योंकि आरिब तो अब शुट को लेकर वहाँ से निकलना चाहता था |
मगर विश्व सुरक्षा समिति के द्वारा की गयी इतनी हार्ड सिक्योरिटी के बीच से किसी आरमर को चुराकर भागना यह बहुत ही मुश्किल था
आरिब का बनाया शुट अब न आरिब का था और ना ही न्युटेक कम्पनी का यह शुट अब विश्व सुरक्षा समिति के अंडर में था जो इस शुट को बहुत ही जल्द कही और ले जाने वाली थी
जहाँ विश्व के बड़े बड़े राजनेता इस शुट को देखने आने वाले थे
आरिब के पास अपने आरमर को वहाँ से निकालने का एक ही रास्ता था कि वह लैब के सिक्योरिटी लॉक को क्रेक करे और वहाँ से अपने आरमर को निकाले
लैब का सिक्योरिटी लॉक , लैब के मालिक या फिर जनरल के फिंगर प्रिंट से ही खुलता है
अरिब अब किसी भी कीमत में भी लॉक कौ क्रेक करना था
आरिब , रॉबर्ट रिचर्ड से बात करने के लिये उनके ऑफिस में जाता है और उनसे बात करता है
और उनसे बात करते करते
आरिब चालाकि के साथ तेजी से बढ़ता हुआ , क्लोरोफोर्म वाला रूमाल उनके चेहरे पर लगा देता है
और रॉबर्ट रिचर्डबेहोश होकर सीट पर बैठे रह जाते हैं
आरिब तभी इंजेक्शन उनके गर्दन पर घुसा देता है और उनके खुन को इंजेक्शन की मदद से निकाल लेता है
क्योंकि सिक्योरिटी लॉक इतनी मजबुत थी कि यह सिर्फ तीन ऑप्शन पर ही खुल सकता था
या तो फिंगरप्रिंट या फिर आँखो की रेटिना की स्केनिंग से अगर कहीं इससे भी ना खुले तो
अंतिम में रक्त के डी एन ए से ही खोला जा सकता था
सिक्योरिटी लॉक के कम्प्युटर में ऑन का बटन दबाते ही कम्प्युटर पासवर्ड माँगने लगता है
तीसरे ऑप्शन पर जा कर आरिब , डी एन ए पासवर्ड को एक्टीवेट कर देता है और इंजेक्शन से दो चार बुँद , डी एन ए टेस्टिंग पेड पर गिरा देता है
सर्चिंग प्रक्रिया शुरू हो जाता है
और कम्प्युटर के स्क्रिन पर ग्रीन कलर के साथ
" योर पासवर्ड इस करैक्ट "
और लैब का डॉर ऑपन हो जाता है
आरिब के आरमर को छुते ही पुरे लैब में अलार्म बज चुका था आरमर पर नजर रख रहे दो ऑफिसर आरिब को कम्प्युटर में शुट को ले जाते हुये देख लेते हैं
ऑफिसर - जनरल , आरिब शुट पहन रहा है
जनरल वीरेंद्र सिंह- क्या , मगर शुट को अब मेरे इजाजत के बिना कोई छु नही सकता
उसे रोको उसे रोको ऑफिसर
ऑफिसर ( माइक्रोफॉन में ) - हैलो मैं हुँ ऑफिसर सैम मैं इजाजत देता हुँ कि लैब नम्बर ४ को चारो तरफ से घेर लिया जाये
हमारा टारगेट आरिब है जिसने बिना इजाजत लिये शुट पहन लिया है
सारे फौजी कमांडर अपने हाथो पर बंदुक , मशीन गन लेते हुये लैब के अंदर आ पहुँचते हैं और कुछ कमांडर लैब के बाहर ही रहते है
एक फौजी - आरिब आरिब तुम सुन रहे हो हम जानते है
तुमने शुट पहन लिया है तो तुम्हारी भलाई इसी मैं हैं कि शुट को वापस उसके जगह पर रख दो
हम तुम्हे किसी जुर्म पर सजा नही देंगे
आरिब - यह शुट मेरा है , समझ गये तुम लोग
एक फौजी कमांडर - आरिब अगर तुमने थोड़ा सा भी
हिलने कि कोशिश की तो बहुत बुरा होगा
आरिब - देख लेते हैं
आरिब तभी अपने आरमर से एक रॉकेट लोंच करता है जो आरिब के सामने खड़े कमांडरो पर जाकर विस्फोट हो जाता है
आरिब का रास्ता साफ था वह उसके सामने खड़े कमांडर पर मशीन गन से एक के बाद एक गोलियाँ दागने लग जाता है
और उन पर दो रॉकेट लोंच करता हुआ वहाँ से उड़ जाता है
कहानी जारी है ………….
Blog Comments (0)