360degreetv

Our Social Network

author Nijamul Dec 19, 2025 4 min

JETKHAN - JETMISSION

Blog Image

जेटमिशन

Episode 1

कहानी कभी भी खत्म नही होती हर कहानी पुरी होने के बाद एक ऐसी बात अपने पीछे छोड़ जाती है जिसे लेकर एक नयी कहानी का जन्म होता है
कुछ कहानीयाँ लम्बी होती है मगर उनमें कुछ ज्यादा सीख नही होती
मगर कुछ कहानियाँ छोटी होकर भी , उनमें सीख बड़ी होती है
ऐसे ही हमारी जिंदगी में छोटी छोटी घटने वाली कहानियाँ भी कोई ना कोई बड़ी सीख , सबक दे जाती है
जिसका प्रभाव हम अपनी जिंदगी पर भी देखते हैं
अक्सर हालात ही किसी काम के होने के वजह होते है
हालात ही हमें हमारे आने वाले कल को सुनिश्चित करते है

इस कहानी के शुरूआत के कुछ हिस्से में हम एक ऐसी जंग की बात कर रहे है जिस पर कभी कभी सारी दुनिया गौरो फिक्र करती नजर आयेगी
एक ऐसी जंग जो अभी भी अपने होने के कारण खोजे जा रही है
एक ऐसी जंग जो इस देश के लोगो को तबाह कर रही थी
एक ऐसी जंग जिसपर कायम होने वाले लोग , कभी एक ही देश का हिस्सा हुआ करते थे

जगह :- रिबिल्ड सिटी 

रिबिल्ड सिटी आखिर यह सिटी है क्या , अमेरिका का एक छोटा सा शहर , जहाँ कुछ सालों पहले तक एटिन्स पोलिटिकल पार्टी और वहाँ कि लोकल पार्टी में अक्सर झड़प होती रहती थी शहर की ६५ फिसद आबादी ने एटिन्स पोलिटिकल पार्टी को जीता दिया , मगर वहाँ कि लोकल पार्टीयों ने मिलकर इस चुनाव को सरकार से बर्खाश्त करने कि माँग की , क्योंकि उन पार्टीयों को लगता है कि , एटिन्स शहर को तबाह कर देंगे , जहाँ एटिन्स एक ऐसी पार्टी है जो अपने पास सैन्य बल रखती थी जो कि विश्व मान्य था , लगातार विरोध के कारण एटिन्स पोलिटिकल पार्टी ने वहाँ कि लोकल पार्टीयों को अपने सैन्य बल से दबाना चाहा
जो देखते देखते एक गृहयुद्ध बन चुका था 
शहर जैसे तबाह होने के कगार पर था , यह जंग अमेरिकी फौज और एटिन्स सोलडिरीटी के बीच था , लम्बे अर्से तक चला यह जंग , अमेरिका जितने के कगार पर था , मगर अब दुसरे देशों ने अमेरिका के खिलाफ जाकर एटिन्स का साथ दिया , 
( शायद इसलिये ही विश्व सुरक्षा समीति , न्युटेक कम्पनी से जल्द से जल्द आरमर बनवाना चाह रही थी )
जिससे मुकाबला बराबर का हो गया और दोनों पक्षों की तरफ से शांति समझौता का ऐलान कर दिया गया
इस अमेरिकी शांति समझौते की शर्त ऐसी रखी गयी जिसके मुताबिक उस शहर पर अब एटिन्स का राजत्व रह गया दुसरी पार्टीयों को निलंबित कर दिया गया था
अब उस शहर में चुनाव का अधिकार नही रहा था , मगर शहर के ३५ फिसद लोग अभी भी एटिन्स से मुक्ति चाहते थे 
उन्हें लगता था कि एटिन्स उन्हें बर्बाद कर देंगे
एटिन्स अब शहर पर राजत्व कर रहे थे , एटिन्स ने ही शहर का नाम रिबिल्ड सिटी रखा है , यानि एटिन्स शहर का पुनर्निमाण करना चाहते हैं

अमेरिकी शांति समझौते के मुताबिक अब एटिन्स अमेरिकी सरकार को दो गुना टैक्स चुका रही थी , जिससे अब अमेरिकी सरकार भी एटिन्स के गैर कानुनी कामों पर सवाल नही उठा रही थी 

एटिन्स का रिबिल्ड सिटी को कुछ इस तरह से बनाने का काम था - जंगलों कि अंधाधुँध कटाई , जिससे लोगो को सुव्यवस्थित किया जा सके , अनियंत्रित तरीके से अत्याधुनिक वस्तुओं का आयात , 
स्कुल और कॉलेजो में एडवांस एजुकेशन सिस्टम की स्थापना , नगरो का निर्माण , पुरानी इमारतों को गिराकर नये सिरे से इमारतों का निर्माण
हर तरीके के तकनीक के ज्यादा से ज्यादा उपयोग

हम दुनिया को पुरी तरह नही जानते , दुनिया को बदलाव कि जरूरत है, विकास कि तरफ बढ़ते रहना है 
जब तक पुरी तरह से विकसित नही हो जाते , विकास की रट लगाने से कोई विकसित नही हो जाता , हमें हर उस कमजोरी से मुक्ति पानी होगी , जो हमारे विकसित ना हो पाने का कारण है
"हम है एटिन्स और विकास ही हमारा लक्ष्य है"
- सर एटिन 

वर्तमान दिन :-

रिबिल्ड सिटी के ऊपर से सुबह सुबह दो अत्याधुनिक लड़ाकु विमान , राफेल विमान तीव्रगति से बढ़कर , शहर के कुछ ठिकानों पर glide bomb गिरा कर चली गयी थी

शहर में हुये अचानक विस्फोट से शहर में उपस्थित लोग डर गये थे वो ठिकाने पुरी तरह से नेस्तोनाबुद कर दिये गये थे

पहले राफेल में उपस्थित ऑफिसर (हैरी):- ऑफिसर , मिशन इज नॉट सक्सेसफुल हमें एक बार और
शहर के ऊपर गुजरते हुये उन ठिकानो पर हमला करना है 

दुसरे राफेल में उपस्थित ऑफिसर (वेन) :- मैं आपकी बात सुन रहा हुँ कमांडर , मैं भी इस हमले के लिये तैय्यार हुँ 

पहले राफेल में उपस्थित ऑफिसर(हैरी) :- ठीक है

दोनो विमान वापस शहर की तरफ लौटती है , वापस और ठिकानो पर हमला करने के लिये 

मगर शायद यह दिन उन दोनो ऑफिसर्स का आखिरी दिन था उनका शहर पर दोबारा हमले के लिये आना , उनकी सबसे बड़ी गलती थी

एक बंकर के अंदर से 

एक फौजी कमांडर - क्या टारगेट निशाने पर है
मिसाइल लॉंच करने वाला सैनिक - यस सर
फौजी कमांडर - ठीक है
सैनिक - सर दो विमान है
फौजी कमांडर - खत्म कर दो दोनों को

निचे बंकर से भी एंटी एयरक्राफ्ट तैनात कर दि गयी थी
जो सरफेस टु एयर मिसाइले थी यह मिसाइले आसमान में हजारो फीट ऊपर उड़ रहे विमानो को पुरी तरह से तबाह करने में सक्षम थी

और देखते ही देखते दो गाइडेड मिसाइलें

(THAAD) 
Terminal High Altitude Area Defense
Mass - 900 kg
Length - 6.17 m
Diameter - 34 cm
Maximum speed - Mach 8.24

एंटी एयरक्राफ्ट से निकलर हवा को चिरती हुयी तीव्र गति से उन दो राफेल विमानों को तबाह कर देती है

इधर अमेरिकी Air traffic control office में

अमेरिकी वायुसेना विभाग का एक ऑफिसर - सर राफेल विमान a19 और a20 से हमारे सम्पर्क टुट गये हैं |
कर्नल जॉर्ज - क्या ? और भी विमानों को भेजो हमें किसी भी हालत में इस युद्ध को जीतना ही होगा
ऑफिसर - यस सर

 

कहानी जारी है ………..

Blog Comments (0)

Leave a Comment

Tags
#DavaatStories #Jetmission #Davaat_Story_Universe
Share:
Website Logo

360degreetv is your hub for the latest in digital innovation, technology trends, creative insights. Our mission is to empower creators, businesses, valuable resource.

© 2025 360degreetv, Inc. All Rights Reserved.