360degreetv

Our Social Network

author Nijamul Jan 06, 2026 7 min

JETKHAN : JETMISSION Episode 3

Blog Image

Episode 3

मिलीट्री बेस में सैम पहले ही पहुँच जाता है क्योंकि वह पहले नही पहुँच पाया था इस लिये वह मुड़कर मिलीट्री बेस में आ जाता है

मिलीट्री बेस पर सारे फौजी जवान , सिड का इंतेजार कर रहे थे
सेलिब्रेशन के लिये

ऊपर आसमान में सिड का जेटविमान नजर आता है धीरे धीरे सबकी नजरों में वह विमान बड़ा होकर अपने पुरी आकृति में दिखायी देता है

और क्राफ्ट धीरे धीरे अपने रूट में लैंड करता है और फिर क्राफ्ट के अंदर से सिड बाहर निकलता है
ऑफिसर एंड्रयु दौड़कर सिड के पास जाते है और भी बहुत से ऑफिसर्स सिड को कांधे पर ऊठा लेते है 

एटिन्स से जंग का दिन :-

बदला लेने का वक्त आ गया है तैय्यार हो जाओ अमेरिकी सरकार से हमें पुरी तरह इजाजत मिल चुकी है कि दुश्मनों पर कोई रहम नही एटिन्स के खिलाफ जंग छिड़ चुकी है
यह है रिबिल्ड सिटी का मैप है
प्लैन A के मुताबिक हमारे पहले दो जाँबाज लड़ाकु विमान रिबिल्ड सिटी के उन ठिकानो पर हमला करेंगे जहाँ एटिन्स ने अपनी सैन्य ताकत को व्यवस्थित कर रखा है और उसके बाद उन ठिकानो पर जो उनके आय के साधन हैं 
मगर ध्यान रहे के यह गृहयुद्ध है इसलिये अमेरिकी नागरिकों को कोई खतरा ना हो 
इसलिये किसी ऐसे स्थान पर हमला ना किया जाये जहाँ एटिन्स ना मौजुद हो

और उसके बाद प्लान B के मुताबिक हमारा डिफेंस फौज अमेरिकी थल सेना , लड़ाकु जहाज की मदद से टैंक्सों को शहर में दाखिल करेंगे , शहर को हम पीछे से घेर लेंगे ताकि एटिन्स को भागने की जगह ना मिले

Air traffic control office -
हमले के लिये दो राफेल विमान अपने अपने पॉजिशन्स से निकल चुके हैं

कर्नल जॉर्ज ( अमेरिकी वायु सेना के सीनियर ऑफिसर )
- ऑफिसर हैरी और ऑफिसर वेन आप दोनो को पुरी इजाजत है कि आप रिबिल्ड सिटी पर बिना किसी हिचक के हमला कर सकते है

अब :-

अटेंसन फौजियों , हमारा प्लान a अनसक्सेसफुल हो चुका है एटिन्स ने हमारे दो ऑफिसर्स को शहीद कर दिया है 

रिबिल्ड सिटी में
अमेरिकी वायु सेना द्वारा पहले हमले के बाद नाकाम होने के कारण दुसरा हमला किया जा रहा है

सिड - सर अब मैं जाना चाहता हुँ
जॉर्ज - ठीक है , ऑफिसर एंड्रयु आप भी सिड के साथ जायेंगे 
ऑफिसर एंड्रयु - यस सर

दोनो विंग्स ऑफिसर , रिबिल्ड सिटी पर दुसरे हवाई आक्रमण के लिये निकल चुके थे

दोनों ही अमेरिका कि शायद दुनिया की अब तक की सबसे ताकतवर लड़ाकु विमान , F३५ lighting में सवार थे

मगर शायद एटिन्स को अब थोड़ा बहुत वक्त मिल गया था जितने वक्त में एटिन्स ने भी खुद को इस जंग के लिसे प्रिपेयर कर लिया था

एटिन्स अब निरंतर सरफेस टु ऐयर , गाइडेड मिसाइलों का उपयोग किये जा रही थी 

मगर f 35 lighting विमान ना तो किसी के रडार में आ रहा था और ना ही किसी मिसाइल के निशाने पर बल्कि गाइडेड मिसाइलो को हवा में ही ( Air to air ) Bvr मिसाइलो कि मदद से तबाह किया जा रहा था

जंग अभी भी हवा में चल रही थी एटिन्स ने भी हवा में जेट विमान भेज दिया था जो सिड के विमान को मार गिराने कि लिये आयी थी

ऑफिसर एंड्रयु -
ऑफिसर सिड मैने आगे के दो टारगेट को पॉइंट कर लिया अब मैं उन पर हमला करने जा रहा हुँ
ऑफिसर सिड - ऑक्के , उसके बाद मेरी बारी
मैं अभी उनके मिसाइलो को तबाह कर रहा हुँ
ऑफिसर एंड्रयु - ठीक है

रिबिल्ड सिटी कुछ ही सालों में इतनी एडवांस और मिलिट्री फिल्ड में इतनी पावरफुल हो चुकी थी कि 
कि इस हवायी लड़ाई में भी उन्होनें लड़ाकु विमान उतार दिये थे

सिड और एंड्रयु के सामने अब मुसीबत बढ़ रही थी जहाँ रिबिल्ड सिटी की तरफ से , निचे से सरफेस टु एयर मिसाइले भेजे जा रहे थे
वही रिबिल्ड सिटी के एयर क्राफ्ट एयर टु एयर मिसाइले दाग रहे थे

ऑफिसर एंड्रयु - अटेंसन कर्नल यहाँ मुसीबत हम पर बढ़ गयी है हम पर जमीनी और हवा दोनों तरफ से हमले हो रहे हैं

ऑह ऑह नाॉ

एक मिसाइल एंड्रयु कि तरफ आ रहा था जिसे एंड्रयु ने बचते हुये अपने एयरक्रफ्ट को साइड से पलट कर मिसाइल को पास कर दिया 

और वही एक चमत्कार यह हुआ कि यह मिसाइल जाकर रिबिलिड के एक एयरक्रफ्ट पर जाकर गिरा जिससे वह एयरक्राफ्ट तबाह हो गया

ऑफिसर सिड - यस एंड्रयु कमाल कर दिया
ऑफिसर एंड्रयु - मुझे भी नही पता था 

ऑफिसर सिड - अब तुम समझ रहे होना हमें क्या करना है

ऑफिसर एंड्रयु - ठीक है

हमें उन ठिकानों पर हमला करना होगा

देखते ही देखते आसमान में रिबिल्ड का एक और एयरक्रफ्ट आ चुका था

सिड ने ढुँढ़ कर रिबिल्ड के बहुत सारे ठिकानों पर एयर सट्राइक कर दिया था

सिड - एफ ३५ लाइटिंग के सामने उनके विमान कुछ भी नही है 

यह मिसाइल बहुत ही घातक था 
सिड अपने भाई के मौत का बदला लेने के लिये पागल था 
सिड का निशाना बड़ा सटीक था जो जाकर रिबिल्ड के एयरक्रफ्ट को तबाह कर देता है
१९०° पर हमला करते हुसे चौथे विमान पर अँधाधुँध गोलियों कि बौछार कर देता है 

तीसरा विमान जो वापस रिबिल्ड कि तरफ लौट रहा था 
सिड उस पर मिसाइल गिरा कर उसे भी तबाह कर देता है

आखिरी बचा प्लेन जिससे धुआँ निकल रहा था अपनी गति से बढ़ते हुये 
एंड्रयु के विमान के साथ आगे पिछो हो रहा था

सिड - एंड्रयु उसका पीछा छोड़ दो या उसे खत्म कर दो

सिड का यह आखिरी मिसाइल जो उस विमान पर गिरना था

और विमान तबाह हो गया गिरता हुआ विमान रिबिल्ड सीटी के एक बिल्डिंग पर जा गिरा 

इससे पहले भी तीन विमान गिर चुके थे

उसके बाद बचे ठिकानों पर ऊपर से तरह तरह के भीषण तबाही करने वाले विस्फोटक बम गिराये गये थे

सिड विमान के अंदर चिल्लाते हुये - यस मैने उनके बाकि बचे सब ठिकानों को तबाह कर दिया

Air traffic control office से
कर्नल जॉर्ज - वेलडन , ऑफिसर सिड 
आप का काम वाकई में काबिले तारिफ है
आपने अपना काम कर दिया 
अब आप वापस एयर स्टेशन आ जाइये

Air traffic control office से निकलर जॉर्ज  मिलिट्री बैठक रूम में जाकर स्पीच देते हैं

हमारे लिये बहुत ही खुशी की बात है कि हमारा प्लान A स्कसेस हो गया
उसके बाद पुरा बैठक रूम तालियों के शोर से गुँज उठता है
हमारे ऑफिसर सिड ऑफिसर एंड्रयु और ऑफिसर हैरी और वेन ने अपना काम कर दिया है
अब प्लेन B की बारी है 
जो कि अब हमारी डिफेंस फोर्स के ऊपर है उम्मीद है कि प्लान B भी कामयाब हो और बस यह जंग जीत जाये

सिड ने लगभग एटिन्स के आधे से ज्यादा शहर को तबाह कर दिया था

ऊपर से देखने पर अब शहर में जगह जगह सिर्फ गिरे हुये इमारत का मलबा या फिर जलता हुआ इमारत दिखायी देता था

शहर के लोग इन नजारो को इस तरह देख रहे थे जैसे मानो यह उनकी जिंदगी का आखिरी नजारा है उसके बाद बस मौत ही मौत आनी है
शहर के लोग डर से सहम गये थे , क्योंकि उन्हे तो अब छुपने के लिये जगह कोई आसरा भी नही मिल रहा था , 
कल तक जो इमारत फख्र से खड़े थे आज वह ताश के पत्तो कि तरह गिर रहे थे 
चारो तरफ मलबा गिरा हुआ जिसके अंदर हजारो लोगो की लाश दफन हो चुकी थी रिबिल्ड सिटी किसी कब्रिस्तान से कम नही लग रहा था

अमेरिकी थल सेना ने टैंक्सों की मदद से शहर को पुरी तरह से घेर लिया था
एटिन्स के बाकि बचे सैनिकों ने अमेरिकी थल सेना के सामने अपने हथियार डाल दिये थे
कई सालों से चल रही इस जंग को अमेरिका ने जीत लिया था
वही एटिन्स को अमेरिका के दुश्मन देशों की मदद भी इस बार नही मिली जिस वजह से
एटिन्स बुरी तरह से हार गये
अमेरिका यह जंग जीत चुका था सिर्फ एयर फोर्स की मदद से

रिबिल्ड सिटी में एटिन्स का अंत पुरी तरह से हो चुका था
कहने का मतलब है कि रिबिल्ड सिटी पुरी तरह से तबाह हो चुका था 
मलबो और खण्डहरों के अलावा अब कुछ नही रहा था शहर में 

रिबिल्ड सिटी पर जीत की खुशी में आयोजित समारोह में 
वीरेंद्र सिंह - हैलो मेरा नाम जनरल वीरेंद्र सिंह है और मैं जेटफोर्स का चिफ कमांडर हुँ 
सिड ( वीरेंद्र सिंह से हाथ मिलाता हुआ ) - आप से मिलकर बहुत खुशी हुयी सर
वीरेंद्र सिंह - मैं यहाँ जेटफोर्स मैं फौजियों को शामिल करने आया हुँ
यहाँ आकर आपके बहादुरी के किस्से सुनने को मिले
और शायद आगे मुझे देखने को मिले
सिड - क्यों नही मुझे और भी गर्व महसुस होगा कि मैं अब पुरी दुनिया के लिये लड़ुँ सर
और एटिन्स को पुरी दुनिया से खत्म कर सकुँ
और सबसे मजे कि बात तो यह है कि जहाँ एटिन्स पैदा हुये वही जाकर उनको मारने में मुझे और खुशी मिलेगी
वीरेंद्र सिंह - तो फिर तुम्हारा इंडिया में स्वागत है
सिड

 

कहानी जारी है …………

Blog Comments (3)

N
Rahil
06/01/2026

Awesome Story

Nijamul
06/01/2026

Awesome

A
Arbaz Khan
06/01/2026

Vg

Leave a Comment

Tags
#DavaatStories #IndianHero #Davaat_Story_Universe
Share:
Website Logo

360degreetv is your hub for the latest in digital innovation, technology trends, creative insights. Our mission is to empower creators, businesses, valuable resource.

© 2025 360degreetv, Inc. All Rights Reserved.