Episode 5
पंद्रह साल बाद जैमर ने एटिन्स के उद्देश्य को पुरा करने के लिये एक सुपरविलेन की टीम को स्थापित किया है जिसका नाम जैमरफोर्स है
जैमर फोर्स के मुख्य सदस्य :-
• विनाशिका ( विमानिका ) - जो कि जैमर फोर्स की लीडर है , जैमर फोर्स में हर काम में आखिरी निर्णय विनाशिका का ही होता है• ज्वालिका - जैमर की बेटी जो विनाशिका के साथ काम करती है , अक्सर विनाशिका के बाद जैमर फोर्स को ज्वालिका ही लीड करती है
• ब्रिगेडियर श्येन और • ब्रिगेडियर गृध्र - जैमर फोर्स को , डिफेंड करते हैजैमर फोर्स पर आने वाले किसी भी मुसीबत से सबसे पहले यही दोनो निपटते हैं
• कैप्टेन यांत्रिक - जैमर फोर्स में विनाशिका और ज्वालिका भी यांत्रिक का ऑर्डर मानती है क्योंकि यांत्रिक ही जैमर के साथ मिलकर प्लान करता है कि कौनसी चोरी किस तरह से करनी हैं
• सायबरबर्ड - सायबरबर्ड का काम किसी भी ऑपरेंटिंग सिस्टम को हैक करना है
• नभचर - सब काम होने के बाद यही टीम को गाइड करता है और उन्हे बचाकर वापस ले आता है इसके अलावा ४० से ५० और भी मेंम्बर जो हर तरह की फाईटिंग स्कील्स में माहिर हैं यह है जैमर फोर्स जिसके दम पर जैमर ने आये दिन जॉयसिटी में तबाही मचा रखी है
अंकिता ( हमेशा अपने कमरे मैं अकेले मैं कुछ सोचती रहती थी )
कैप्टन , अंकिता के गैट का रूम खटखटाता है
अंकिता - एक मिनिट गेट खोल रही हुँ मैं
कैप्टन - हाय
अंकिता - कैप्टन आप ?
कैप्टन - हाँ , वो मुझे तुम्हें कल के मिशन के बारे मैं बताना था
अंकिता - मैं आ रही हुँ , पर आप को यहाँ आकर मुझे बताने कि क्या जरूरत थीमाइक पर अनाउंस ही कर देते
कैप्टन - वही तो अंकिता , अगर मैं माइक पर अनाउंस ही कर देता तो तुमसे यह कैसे पुछता कि जैमर फोर्स की लीडर , अकेले अपने कमरे मैं बैठे बैठे सोचती क्या रहती है
अंकिता ( अपने सिर को झुकाकर ) - कुछ नही कैप्टन , बस थोड़ी भावुक हो जाती हुँ अपने माता पिता के बारे मे सोचकर
कैप्टन - ऐसी कोई बात नही अंकिता हम सब एक परिवार ही तो है और अगर इस बारे मैं अगर तुम इतनी ही चिंतित होती हो तो हमें जरूर तुम्हारे माता पिता के हत्यारे के बारे में पता लगाना चाहिये
अंकिता - आपका बहुत बहुत शुक्रिया कैप्टन
मिटिंग के खत्म हो जाने के बाद सब लोग अपने अपने रूम में चले जाते हैं
सुबह
२० मंजिला इमारत के १६ वें फ्लोर पर था शहर का सबसे बड़ा बैंक " बैंक ऑफ जॉयसिटी "
ब्रिगेडियर श्येन हवा में उड़ रहे क्वीन जेट से निकलकर बैंक ऑफ जॉयसिटी के करीब से उड़ता हुआ गुजरता है
ऊपर क्वीन जेट से नभचर - नीचे हालात कैसे है ? श्येन
श्येन - रास्ता साफ है ना कोई जेटपॉलिस और ना ही ज्यादा भीड़ भाड़ में आगे से एंट्री करता हुँ गृध्र को कहो पीछे से एंट्री करे
दोनों ने खतरनाक तरीके से एंट्री की बैंक में काम कर रहे सारे वर्कर्स हैरानी से चारों तरफ देखने लगे श्येन ने सामने की तरफ से एक बम विस्फोट से हमला किया था धमाकेदार आवाज के साथ पुरे कमरे में धुआँ ही धुआँ फैल गया थावही पीछे से हवा में एक के बाद एक गोलियाँ चलाता हुआ गृध्र हॉल में दाखिल होता है
श्येन :- कान खोलकर सुनलो यहाँ पर मौजुद सारे लोग किसी ने भी अगर होशियारी दिखायी या जेटफोर्स से कनेक्शन करने कि जरूरत की तो बहुत बुरा होगा
श्येन , ( अंकिता से ) :- यहाँ पर सब कंट्रोल में हैं , कमांडर
अंकिता ( नभचर से ) - क्वीन जेट , बिल्डिंग के करीब लो
अंकिता , ज्वालिका , कैप्टन यांत्रिक , तीनो बैंक में दाखिल होते हैं
कैप्टेन यैंत्रिक ( श्येन को सिर हिलाकर इशारा करता है )
कैप्टेन यांत्रिक श्येन का पॉजिशन लेता है बाहर बिल्डिंग को जैमर फोर्स ने घेर रखा था
ब्रिगेडियर श्येन और ब्रिगेडियर गृध्र बैंक का लॉकर तोड़कर सारा पैसा एक बॉक्स में एकत्रित करते हैं
ज्वालिका ( सायबरबर्ड से ) - कैसा चल रहा है
सायबर बर्ड - मैने यहाँ के नेट सिस्टम कोे हैक कर रखा है किसी भी तरह का भी मैसेज , कॉल , ईमेल मुझसे नही बच सकता है
ज्वालिका - गुड ,
श्येन और गृध्र बॉक्स को लेकर क्वीन जेट पर चढ़ जाते है विमानिका ( कैप्टन यांत्रिक से ) - ऑके कैप्टन
कैप्टेन यांत्रिक - ऑके
विमानिका और ज्वालिका भी क्वीन जेट पर चढ़ जाते है
जैमर फोर्स के सैनिको को इशारा मिलते ही वापस अपने क्वीन जेट में जा चुके थे
कैप्टन यांत्रिक - कोई अपनी जगह से नही हिलेगा और पीछे कि तरफ उल्टा कदम बढ़ाते हुये वे भी उड़कर क्वीन जेट में सवार हो चुके थे
नभचर - सब आ गये
ज्वालिक - हाँ सब आ गये हैं
नभचर - ठीक है
जेटखान फर्स्ट फ्लाइट पहली कहानी के अंत मैं आपने पढ़ा कि डेड ग्लाईडर से लड़ाई के बाद हॉस्पिटल में साहिल खान से जर्नल वीरेंद्र सिंह मिलते है जो साहिल को जेटफोर्स में शामिल होकर काम करने के लिये निमंत्रित करते है साहिल , जेटफोर्स के साथ मिलकर काम करने के लिये तैय्यार हो जाता है अब आगे
साहिल खान जब जेटफोर्स में शामिल होने के लिये आता है तब कर्नल वीरेंद्र से मिलता है
कर्नल :-चलो मैं तुम्हे दुनिया के सबसे ताकतवर लड़ाकु एयरक्राफ्ट दिखाता हुँ यह सब जेट विमान है साहिल यह है TEJAS कम समय में दुश्मनो पर हमला करने में सक्षम दुनिया के किसी भी लक्ष्य को भेदने में सक्षम किसी भी समय व किसी भी मौसम में हमला करने में सक्षम
और यह दुनिया के सबसे ताकतवर लड़ाकु विमानों मे से एक Raffale जोकि हर नयी तकनीक से लेस है परमाणु हमले में सक्षम अपना खुद का रडार सिस्टम जो दुश्मनो के ठिकाने का पता लगाकर उनको जबाव देने की ताकत रखता है
और इसका तो किया ही कहने Chengdu j10 किसी भी मौसम में किसी भी लक्ष्य पर तेजी से हमले करने में सक्षम इसमें लेजर गाइडेड बमों और सेटैलाइट गाइडेड बमों की क्षमता हैएक बार की उड़ान में कई ठिकानो पर बम गिराने में सक्षम
और यह है T - 50 sukhoi pak-fa किसी भी प्रकार के रडार के पकड़ में नही आता
यह SR - 31 Blackbird है विश्व का सबसे तेज गति से उड़ने वाला लड़ाकू जेट वायु यान है। यह यान ध्वनि की गति से ३.४ गुना ज्यादा गति से उड़ सकता है।
और इसके जैसे दस एयरक्राफ्ट एक साथ दुश्मन के पैदल सेना पर हमला करे तोदुश्मनो की कमर पुरी तरह से तोड़ देगा F-35 lightning अब तक का सबसे ताकतवर लड़ाकु विमानइसके लिये बस एक ही शब्द काफी है यह वो लड़ाकु विमान है जिसका तोड़ अभी तक विकसित नही हुआ
यह हमारा मिलिट्री बेस है साहिल यह ही पृथ्वी की सबसे बड़ी मिलिट्री बेस है इस मिलिट्री बेस में करीब दुनिया के १७० से भी ज्यादा देशो की फौज मौजुद है वायु सेना , थल सेना , जल सेना यह दुनिया की सबसे ज्यादा वायुयान और मिसाइले , और टैंक्स रखने वाला मिलिट्री बेस है हमारा फ्युचर प्रोजेक्ट इससे भी बड़ा है दुनिया के और इलाको में ठीक इस तरह के ही मिलिट्री बेस बनाने का काम चल रहा है मगर साहिल आने वाले वक्त में जेटफोर्स का मिलिट्री बेस जमीन पर नही बल्कि हवा मैं तैर रहा होगा
साहिल - कर्नल आपका मतलब है स्पेस स्टेशन
कर्नल - बिल्कुल ठीक साहिल , स्पेस मिलिट्री बेस ऑफ अर्थ के नाम से जाना जायेगा
साहिल , कर्नल की बातों से ध्यान हटाता हुआ मन ही मन कुछ सोचता
कर्नल - क्या हुआ साहिल किस सोच में पड़ गये
साहिल - कर्नल कभी कभी मैं सोचता हुँ इंसान को जीने के लिये बस ऑक्सीजन मात्र की ही जरूरत है , तो इंसान अपनी जिंदगी में इतने आगे बढ़ कर करेगा क्या ? इंसानियत को इन सब की कोई जरूरत है ही नही
कर्नल - साहिल तुम्हारी यह परेशानी मैने पहले भी रॉबर्ट से सुनी है देखो साहिल , शायद तुम इस बात को ना समझ पाओ , क्योंकि तुम लोगो ने इस खतरे को अभी महसुस ही नही किया है
साहिल - कैसा खतरा जनरल ?
कर्नल - साहिल , तुमने अभी वो दुनिया नही देखी जिसके सामने हमारी दुनिया एक चींटीयो के बनाये घर जैसी है तुम अभी उस बात को नही जानते , जो कभी तुम्हारे साथ होगा इसलिये साहिल हमारी इस खुबसुरत दुनिया को बचाने का सिर्फ यह एक ही तरीका है
साहिल ( मन में ) - नही जनरल यह कोई तरीका नही , यह बस दुनिया को तबाह करने का एक जरीया है और कुछ नही
कर्नल - साहिल आओ मैं तुम्हे जेटफोर्स के विशेष व्यक्तियों से परिचित करवाता हुँ
कर्नल वीरेंद्र , साहिल को , पोत से मिलवाता है
कर्नल वीरेंद्र - साहिल यह हमारे जाँबाज कर्नल सिद्धार्थ , इनका जेटफोर्स में सोल्ड्रीक नेम पोत है इसलिये आप इन्हे पोत ही बुलायेंगे
साहिल और सिद्धार्थ एक दुसरे से हाथ मिलाते हुये
सिड - हैलो !
साहिल - हाय
सिड - जेटफोर्स में आपका स्वागत है सर
साहिल - बहुत बहुत शुक्रिया सर
कर्नल वीरेंद्र ( सिड से ) - ऑफिसर सिद्धार्थ , आज से आप साहिल उर्फ जेटखान के इन्सट्रक्टर है
सिड - यस सर
कर्नल वीरेंद्र ( साहिल से ) - आज से पोत आपको वायु सेना से सम्बन्धित सारी जानकारी समझादेंगे आपका यह कोर्स पुरे तीने महीने का होगा उसके बाद आपका चयन करके आपको जेटफोर्स में शामिल कर लिया जायेगा कर्नल वीरेंद्र ( साहिल और पोत से हाथ मिलाते हुये ) - अच्छा तो फिर मिलते है तीन महीने के बाद
सिड ( जर्नल को सैल्युट करते हुये ) सिड की देखा देख साहिल भी जनरल को सैल्युट करता हैं कर्नल दोनो की तरफ सिर हिलाकर दोनो को सैल्युट करते है
कहानी जारी है …………..
Blog Comments (0)