360degreetv

Our Social Network

author Nijamul Jan 09, 2026 6 min

JETKHAN : JETMISSION Episode 6

Blog Image

तीन महीने बाद :-

विश्व सुरक्षा समिति , दुनिया के सबसे ताकतवर देशो और देशो के संगठन द्वारा बनायी गयी समिति जो विश्व के बड़े बड़े शहरों मे आजकल हो रहे अपराधों के खिलाफ काम करती है
दुनिया का कोई भी देश इनके कार्य गतिविधियों के खिलाफ कोई निर्णय नही ले सकता
इनका बनाया कानुन विश्व में उपस्थित सब देशों पर मान्य हैं
यह समिति विश्व के किसी भी कोने पर हमले करने या किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिये वहाँ की सरकार से बिना किसी इजाजत के भी अपना काम कर सकती हैं

जेटफोर्स :-

विश्व सुरक्षा समिति द्वारा बनायी गयी एक मिलिट्री फोर्स जिसके पास पृथ्वी के सबसे उच्च स्तर के हथियार और तकनीक है , 

जगह - नयी दिल्ली , विश्व सुरक्षा समिति का एक मुख्यालय

जनरल वीरेंद्र सिंह ( जेटयुवा से बात करते हुए ) : आजकल विश्व के बड़े बड़े शहरों में जैसे - बीजिंग , दुबई , न्युयॉर्क , लंडन , कैपटाउन में अपराध बहुत ही बढ़ गये हैं साहिल , जबकि हमारे देश भारत के शहर जॉयसिटी में तो आजकल अपराध धीरे धीरे बढ़ते ही जा रहे हैं और शहर में कुछ ऐसे शातिर चोर चोरी करके भाग रहे है , जिन्हे पकड़ना पुलिस के लिये भी बहुत मुश्किल होता जा रहा है

साहिल खान  : जॉयसिटी में 

कर्नल वीरेंद्र सिंह : हाँ साहिल , तुम जिस शहर में रहते हो , वहाँ आये दिन बहुत सी चोरियाँ हुयी है बड़े बड़े बैंक लुटे गये हैं , ज्वेलरी शॉप से करोड़ो , अरबो के जेवरात चोरी किये गये हैं

साहिल खान :- मेरी अनुपस्थिति में यह सारे काम हुये हैं , 

वैसे इन चोरों की तकनीक किस स्तर तक है इनके पास आधुनिक हथियार कहाँ से आये कोई अंदाजा ?

अगर यह एक पूरी टीम है और इनका कोई बड़ा मकसद है , तो हमें यह समझ लेना चाहिये कि यह काम आसान नही हमें उन्हें पकड़ने के लिये पुरी जेटफोर्स की टीम चाहिये

कर्नल : इनकी तकनीक उसी जगह से आयी है जिस जगह से तुम्हे मदद मिली थी

साहिल खान - एटिन्स से ?

कर्नल - बिल्कुल साहिल एटिन्स से

साहिल खान - फिर तो मुझे ही इनसे निपटना होगा जनरल

कर्नल - तुमसे यही उम्मीद थी ठीक है तुम्हारे साथ जेटफोर्स की आर्मी भी शामिल होगी

साहिल ( हल्की सी मुस्कराहट के साथ ) : ठीक है

कर्नल ( अपने सेक्रेट्री से ) - पोत को मेरे ऑफिस में बुलाओ

वह सेक्रेट्री - यस सर

पोत , हेड ऑफिस में पहुँचता है , और कर्नल को सैल्युट करता है

पोत , साहिल से हाथ मिलाता है

कर्नल - एक नये मिशन के लिये तैय्यार हो जाओ पोत , जेटफोर्स को तैय्यार कर लो 
इस मिशन का नाम है "जेटमिशन"

पोत - यस सर

कर्नल - साहिल तुम्हें सारी जानकारियाँ दे देगा , पोत 

और जेटयुवा , पोत और जेटफोर्स मिशन के लिये निकल जाती है

इससें पहले वाले दिन :-

जैमर और जैमरफोर्स की अगले चोरी के लिये टीम मिटिंग में

कैप्टन यांत्रिक :-
यह है उस बैंक का डिजिटल मैप 
इसके बाहर यहाँ पर , जेटफोर्स के कुछ सैनिक गार्ड में रहते हैं

ब्रेगिडियर श्येन :-
फिर उनको किस तरह हटाया जाये

अंकिता :-
पीछले चोरी में हमने पाया कि किसी भी तरह का हम पर कोई खतरा नही है

ज्वालिका :-
तो तुम्हें क्या लगता है जेटफोर्स इस बार भी दखलअंदाजी नही करेगी

नभचर :-
मुझे लगता है इस बार हमें भारी टक्कर मिल सकता है

अंकिता :-
कभी कुछ अच्छा भी बोलता है ?

कैप्टेन यांत्रिक :-
वो ठीक ही कह रहा है

जैमर जो कि सबकी बात सुन रहा था अपनी खामोशी को तोड़ता हुआ कहता है
:-
चलो बहुत हो गया , अब मेरी बात सुनो

सबसे बड़ी परेशानी यह है कि यह बैंक कोई मंजिला बिल्डिंग नही है
इस बैंक को अगर लुटना है तो हमें जमीनी वाहन रखने पड़ेंगे जो बाग में हवा में भी उड़ सके

कैप्टेन यांत्रिक :-
क्या यह तकनीक मार्केट में आ गयी है

जैमर :-
तो क्या हम उस वक्त तक इंतेजार करे

अंकिता :-
हमारे हौसले मजबुत है , क्या इससे पहले हमने चोरी नही कि है

ब्रेगिडियर गृध्र :-
तुम्हारे करने का मतलब क्या है अंकिता , हम पकड़े जा सकते हैं

अंकिता :-
विकास के लिये लड़ना ही होगा हमें

जैमर :- इसलिये ही तो मैने तुम्हें इस टीम का लीडर बनाया है अंकिता

आज 
दोपहर के ३ बजे

दिन के उजाले में एक भागदौड़ भरी जिंदगी में शहर के लोग अपना काम कर रहे थे मगर एक शातिर चोरो के समुह की नजर शहर के सबसे बड़े बैंक "बैंक ऑफ जॉयसिटी" में थी

यह बैंक जॉय सिटी का सबसे बड़ा बैंक था मगर यह कोई इमारत नही था यहाँ जैमर फोर्स को जमीन में आना जरूरी था

और इस तरफ जेटयुवा , पोत और जेटफोर्स के साथ उन चोरो को पकड़ने के लिये तैय्यार था

प्लेन के मुताबिक जैमर फोर्स , उस बैंक को लुटने आ गयी थी
हवा मे ठहरी हुयी वह क्वीन जेट जिसके अंदर मौजुद था जैमर फोर्स

ज्वालिका ( नभचर से ) - बैंक के बाहर , क्या पॉजिशन्स है 

नभचर - कोई नही है

ज्वालिका - क्या कहा तुमने 

नभचर - जो देख रहा हुँ वही बता रहा हुँ

कैप्टेन - ऐसा हो ही नही सकता कि पीछले चोरी के बाद जेटफोर्स का ध्यान शहर के इतने बड़े बैंक पर हो ही ना

अंकिता - क्या पता , जेटफोर्स अब बैंक पर ध्यान ना देकर किसी ज्वैलरी शॉप या अजयबघर में हो

कैप्टन - मगर यह उनकी चाल भी तो हो सकती है

कैप्टन ( सायबर से ) - क्या तुम उनके नेटवर्क को हैक कर पा रहे हो

सायबर - कोशिश जारी है .................

अंकिता - कोई प्रॉब्लम नही होगी , तैय्यार हो जाओ

अंकिता -
ब्रेगिडियर गृध्र , ब्रेगिडियर श्येन 

रास्ता साफ था , किसी भी तरह का खतरा दिखायी नही दे रहा था
सड़के व्यस्त थी , सब अपने काम पर थे

हर बैंक में हुयी चोरीयों कि तरह ही जैमर फोर्स इस बैंक में भी उसी तरह एंट्री करती है

अंकिता : लगता है यह चोरी भी हम आसानी से कर लेंगे

जेटफोर्स अंडर ग्राउंड रूम से , 
पोत - हाँ क्यो नही , क्यो नही हम लोगो में इतनी ताकत कहाँ के तुम लोगो का मुकाबला कर सके
साहिल - पोत को देखकर हँसता है
साहिल - चलो अब उन्हे पकड़ना है

अंकिता : ब्रिगेडीयर गृध्र लॉकर के लॉक को इलेक्ट्रिकल गन मशीन से पुरी तरह से पिघला दो

ब्रिगेडीयर गृध - ऑर्डर एकसेप्ट कमांडर

बैंक के एक दिवार को तोड़ता हुआ पोत उनके सामने आता है

पोत : किसी को मदद की जरूरत है ?
पोत के बाद वहाँ साहिल उसे टुटे दीवार से साहिल निकलता है

पीछे से जेटफोर्स आकर जैमर फौर्स को घेर लेती है
और अचानक दोनो फोर्सो में एक लड़ाई छीड़ जाती है 

कैप्टन , नभचर को मैसेज कर देता है कि वो मुसीबत में है
नभचर , क्वीन जेट से बैंक के दीवार पर विस्फोट करता है 
कैप्टन , श्येन , और ज्वालिका क्वीन जेट पर चले जाते है 
सबसे पहले खड़ी अंकिता नही अा पाती

गृध्र , पोत को धक्का देकर निकल जाता है 

पोत( घिरता हुआ ) - साहिल इस लड़की को जाने मत देना 

जैमर फोर्स के सारे मेम्बर्स क्वीन जेट पर चढ़ चुके थे

ज्वालिका - अंकिता चलो , उनसे लड़ो
श्येन - अंकिता कम ऑन क्वीक 

क्वीन जेट में
कैप्टन - क्या कर रही है वो वहाँ

गृध्र - वो फँस गयी है जेटफोर्स ने उसे घेर लिया है

ज्वालिका - हम उसके बगैर नही जायेंगे

सायबर बर्ड - तुमने क्या कहा , मरना है क्या

जेटफोर्स पुरी तरह से हम पर हावी हो चुकी है

श्येन - सायबर बर्ड सही कह रहा है फिलहाल हमे यहाँ से चले जाना चाहिये वरना जेटफोर्स हमारा पीछा कर सकती है

कैप्टन यांत्रिक सिर टेबल पर पटक कर बैठा था

नभचर वह देखो अंकिता को लॉकअप करके जेट फोर्स उसे ले जा रही है

कैप्टन - अब में जैमर को क्या जबाब दुँगा

जैमर फोर्स पहली बार लौट रही थी बिना अंकिता के

जेटफोर्स ने अंकिता को पकड़ लिया था

इस तरफ रोबरी गैंग का हेड जैमर को यह बात जैमर फोर्स के बाकि बचे सदस्य आकर बोलते हैं

जैमरफोर्स का एक  मेम्बर  - सर , विश्व सुरक्षा समिति ने कमांडर अंकिता को पकड़ लिया है

जैमर : क्या , यह नही हो सकता

जैमर का जासूस : कहा जा रहा है कि जेटखान नाम के एक सुपरहीरो ने विश्व सुरक्षा समिति की मदद की है

जैमर : ये जेटखान कौन है ?

 

कहानी जारी है ……….

Blog Comments (0)

Leave a Comment

Tags
#DavaatStories #IndianHero #Davaat_Story_Universe
Share:
Website Logo

360degreetv is your hub for the latest in digital innovation, technology trends, creative insights. Our mission is to empower creators, businesses, valuable resource.

© 2025 360degreetv, Inc. All Rights Reserved.