जैमर का जासूस : ये वही सुपरहीरो है जिसने जॉयसिटी को एक खतरे से बचाया था
जैमर एक गैर कानुनी तरीके से बहुत ही उच्च श्रेणी के तकनीक वाले हथियारो को बनाने वाले कम्पनी का मालिक है जो हथियार बनाकर उनके स्मगलिंग करता था और हथियार बनाने के लिये उसके पास पैसे , इन चोरी चकारी के रास्ते से ही आता हैं
जेटफोर्स , अंकिता को कस्टडी के लिये ले जाते है
जगह - कस्टडी रूम में जेटयुवा : हाँ तो बताओ यह काम तुम लोग क्यो किया करते थे
अंकिता : तुम जानते नही हम कौन है ?
पोत - यही तो , हम जानना ही तो चाहते है तुम हो कौन ?
साहिल ( नर्मी से ) - देखो तुम जो कोई भी हो हमे सब सच सच बताओ तुम्हारे बारे में और तुम्हारे माता पिता के बारे में और यह चोरीयाँ कब से और खासकर यह एटिन्स कब और क्यो जॉइन किया
अंकिता - मैं इतना तो जानती हुँ कि मेरे पिता , जेमर के साथ काम करते थे मगर एक अनजाने तरीके से मेरे माँ बाप को मार दिया गया , जैमर ने मुझे सहारा दिया , मुझे पाला , मुझे चोरी करना सिखाया
मेरी जिंदगी तो बहुत पहले ही तबाह हो चुकी है , तुम मुझे मार भी दो तो कोई फर्क नही
पोत - मरने का बहुत शौक है तुम्हे ?
साहिल : नही तुम्हारे पास अभी भी नयी जिंदगी जीने का मौका है
अंकिता : कैसे ?
साहिल : अब से तुम हमारा साथ दोगी और उन लोगो को पकड़ने मे हमारी मदद करोगी
अंकिता : वो लोग बहुत ही ताकतवर हैं उनके पास उच्च श्रेणी के हथियार मौजुद हैं साहिल
साहिल : अगर तुम हमारे साथ हो तो हम मिलकर सामना करेंगे
अंकिता : तुम्हे मुझपर इतनी जल्दी भरोसा नही करना चाहिये
साहिल - तुमसे बात करके ऐसा लगा कि यह चोरी तुम किसी को नुकसान पहुँचाने के लिये नही कर रही थी , तुम किसी ना किसी मजबुरी का शिकार थी
तुमने सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाया है मगर मैं इस चीज को नजरअंदाज करते हुये तुम्हे एक मौका दे रहा हुँ अंकिता मुझे यकीन है कि तुम हमारा साथ दोगी
अंकिता - और एटिन्स से कैसे बचोगे तुम
पोत ( सिड ) -एटिन्स का राग अलापना बंद करोगी तुम एटिन्स कुछ भी नही है समझी तुम , कुछ भी नही है वो और तुम लोग , तुम लोग ज्यादा दिन नही बचोगे समझ गये तुम
साहिल , पोत की तरफ देख कर उसे और कुछ ना कहने के लिये रोकता है
पोत ( साहिल से ) - ठीक है फिर तुम अकेले ही इससे बातचीत करो और इससे यह सब बाते करो मैं जा रहा हुँसाहिल , जाते हुये पोत को देखता है
साहिल ( अंकिता से ) - उसका नाराज होना बनता है , एटिन्स कि वजह से उसने अपने बड़े भाई को जो खो दिया है और तब से एटिन्स को खत्म करना इसका अपना मकसद बन गया है ठीक इसी तरह हजारो नौजवानो ने अपने किसी ना किसी रिश्तेदार को खोया है
अंकिता - मुझे जैमर ने यह सिखाया था
हम एटिन्स है और विकास .......
साहिल - रूक जाओ मुझे यह नही सुनना है , रूक जाओ
साहिल रूम से बाहर आ जाता है पोत के पास
पोत - तुम एक एटिन्स को जेटफोर्स में शामिल कर रहे हो साहिल
साहिल - जानता हुँ पोत
पोत - अगर वो झुठ बोल रही है तो , तुम्हे पता है , हमें कितना बड़ा नुकसान हो जायेगा
साहिल - वो झुठ नही बोल रही है पोत
पोत - तुम इतने यकीन से कैसे कह सकते हो साहिल
साहिल - मैने उसके आँखो में पश्चयाताप देखा है
पोत - मुझे उसकी आँखो में तो बस छल ही छल नजर आ रहा था अंकिता दोनों की बात को काटते हुये बीच में आकर पोत से कहती है
पोत मुझे एक मौका दो अपनी जिंदगी को सुधारने का प्लीज पोत प्लीज
पोत ( साहिल से ) - तुमने इसे कस्टडी रूम से फ्री कर दिया वाह !
साहिल ( अंकिता से ) - तुम कुछ कह रही थी
अंकिता - मैने कह दिया
पोत - ठीक है , मगर मैं तुम्हारे हर व्यवहार पर नजर जरूर रखुँगा , और तुम मुझे हर सवाल का जबाव जरूर दोगी
अंकिता - ठीक है , मुझे तुमसे कोई शिकायत नही होगी , क्योंकि तुम मुझे कभी जेटफोर्स के खिलाफ नही पाओगे
यहाँ जैमर , जैमरफौर्स को तैय्यार करता है
जैमर ( अपनी बनायी हुयी टीम से ) :हमारी कमांडर अंकिता को अब विश्व सुरक्षा समिति ने पकड़ लिया है , विश्व सुरक्षा समिति अब हमें ढुँढ़ रही होगी और हमें इसके लिये तैय्यार होना होगा
अपनी हाईटेक मशीन तैय्यार कर लो , हर वक्त तैय्यार रहो , जेटफोर्स कभी आ सकती है
अब जेटफोर्स , जैमर के ठिकाने में उसे पकड़ने के लिये निकल चुकी थी और साथ में थी विमानिका उर्फ अंकिता
अंकिता - साहिल तुम एक अच्छे इंसान हो ,जो मुझे एक मौका दे रहे हो
अंकिता - जैमर के अहसान ने मुझे अंधा कर दिया था पता ही नही चला क्या गलत है और क्या सही
अंकिता - मगर मैं अभी भी मन ही मन तुम्हारा और जेटफोर्स का साथ ना देने के बारे मैं सोचती हुँ
साहिल : मुझे यकीन है कि अंकिता तुम हमारा साथ जरूर दोगी
अंकिता : माँ बाप के गुजरने के बाद , जैसे में सब पर बोझ हो गयी थी मेरे ऱिश्तेदारो ने मुझे पालने तक का तो दुर मेरी खबर लेने का भी नही सोचा के मर गयी हुँ या जिंदा हुँ और यही बात मुझे अंदर ही अंदर से खायी जा रही थी
अंकिता : मगर एक दिन ऐसा लगा की जैमर इन पैसो से हाईटेक मशीन बना रहा है ताकि लोगो को मारकर वह दुनिया पर राज कर सके , हजारो लोगो की जिंदगी बर्बाद कर सके और इसके लिये वह किसी भी हद तक जा सकता है और कल के दिन ही जैमर ने शहर के सबसे बड़े बैंक "बैंक ऑफ जॉयसिटी" मैं चोरी करने के लिये कहा हमारी टीम ने मिलकर सारी योजनाएँ बनायी और हम इस वारदात को अंजाम देने की तैय्यारी मैं लग गये और मैने मन ही मन सोच लिया था कि यह मेरी आखिरी चोरी होगी इसके बाद जैमर का रास्ता अलग और मेरा रास्ता अलग
साहिल : अब तुम्हारे पास अपना रास्ता है
अंकिता : मगर साहिल मैं तुम , जेटफोर्स हम सब मिलकर भी अगर जैमर और उसकी फौज का सामना नही कर पाये तो
साहिल : मुझे भी ऐसा लगा जब मेरे सामने एक शख्स खड़ा था जो मुझे गिरते हुये प्लेन में फँसे लोगो को बचाने से रोक रहा था , वहाँ मैं अकेला था अजमंजश की इस घड़ी में , मैं समझ ही नही पा रहा था क्या करूँ , मगर मैने दोनो ही हालातो का सामना किया तुम भी इस हालात का सामना करो , अगर तुम हमारे मदद के लिये तैय्यार हुयी हो तो , अब अपना पिछला भुल जाओ और हमारी मदद करो क्या पता , तुम्हारे जीवन में यह बदलाव , तुम्हे किसी और सच से ला मिला दे
अंकिता - तुम सही कह रहे हो साहिल , तुम सही कह रहे हो
और इस तरफ
जेमर ( फोन पर ) : हम इस बार कोई डील नही कर सकते सर , हम खतरे मैं पड़ चुके हैं जल्द से जल्द हमे मदद की आवश्यकता है
दुसरी तरफ एटिन की आवाज
सर एटिन ( एटिन्स पार्टी का मालिक : क्या , यह कैसे हो सकता है
हम अभी तुम्हारी कोई मदद नही कर सकते , तुम्हारे पास जितनी फौज है तुम लड़ो और अगर मारे गये तो शहीद का दर्जा पाओगे समझे और अगर बच गये तो हम तुम्हे उनके चंगुल से कैसे भी बचा ही लेंगे
जैमर - सर मगर मेरी बात तो सुनिये सर सर.........एटिन फौन काट देता है
जैमर , नभचर को बुलाओ
जैमर ( नभचर से ) :- तुम्हारा जैमरफोर्स में काम था जैमरफोर्स के सभी मेंम्बर्स को काम होने के बाद सही सलामत , जेटफोर्स से बचाते हुये यहाँ वापिस लेकर आना हैना
नभचर :- यस सर
जैमर ( चिल्लाकर ) :- तो तुमसे यह गलती हो कैसे गयी बताओ मुझे अंकिता , जेटफोर्स के हाथो में कैसे चली गयी वो मेरी बेटी से भी ज्यादा प्यारी है मुझे समझे तुम
नभचर - वो सर
गुस्से मैं आकर जैमर , नभचर पर गोली चला देता है जमीन पर गिरा नभचर अपनी आखिरी साँसे गिन रहा होता है जैमर जोर से चिल्लाकर अपना गुस्सा जाहिर करता है
कहानी जारी है ………..
Blog Comments (0)