आरिब अपने ऑर्गेनाइजेशन के खुफिया रूम में बैठा था
पीछे से एक असिस्टेंट आकर आरिब को आवाज देता है
आरिब का वो असिस्टेंट - सर , एक बुरी खबर हैं |
आरिब - कैसी बुरी खबर ?
असिस्टेंट - सर , आपके दुश्मन साहिल ने , ताहिर और आसिफ पर हमला किया है और ऊपर से इंडियन मिलिट्री विंग्स फोर्स ने भी उन्हें घेर लिया है
आरिब (गुस्से में आकर) - नहीं.........
अलीफ नगर के मैन चौराहे पर
साहिल मलबों के ढेर में पड़े हुये ताहिर और आसिफ के नजदीक जाता है और अचानक से आसिफ उठकर , साहिल पर वार करता है और साहिल को उठाकर दुर फेंक देता है
इंडियन मिलिट्री विंग्स फोर्स , क्वीन जेट से लगातार आसिफ पर गोलियाँ चला रही थी
मगर सामने से आता हुआ ताहिर , उन पर उड़कर उन्हे अनबेलेंस्ड कर देता है
साहिल अब उठकर आरिफ के सामने खड़ा था
आसिफ :- अब तक बच्चो वाली लड़ाई हो गयी चलो
अब बड़ो कि तरह लड़ ले
साहिल :- तुम्हार मतलब है हैंड टु हैंड कॉम्बेट , चलो जंग के मौदान में शहादत पाने के लिये ही इस्लामिक मिलिट्री फोर्स जॉइन किया था
आसिफ , साहिल के बोलते बोलते ही साहिल पर एक घुसे से वार करता है
साहिल दुसरी तरफ जा गिरता है , वही
आसिफ जैसे ही दुसरा मुक्का मारने जाता है साहिल आसिफ कि वो हाथ पकड़कर उसे भी एक जोर का घुसा मारता है
इधर ताहिर और इंडियन मिलिट्री विंग्स दोनो में अच्छी टेक्निकल वॉर चल रही थी
मिलिट्री विंग्स ( ताहिर पर ) - मीनी मिसाइले लाँच करता रहता है
वही , ताहिर उड़ता हुआ अपना बचाव करता हैं
ताहिर कि मिसाइले लगातार मिस होने कि वजह से
चारो तरफ से इमारत धवस्त हो रही थी और मलबे निचे गिर रहे थे
वही आसिफ और साहिल एक दुसरे को मरने मारने पर उतर आये थे
ताहिर और मिलिट्री विंग्स के बीच लड़ाई में क्वीन जेट पर एक मिसाइल जा लगा था , यह क्वीन जेट भी तबाह हो जाता है
ताहिर का रास्ता अब साफ हो चुका था
ताहिर , साहिल और आसिफ कि लड़ाई के बीच में आता हुआ , साहिल पर गोलियों से लगातार हमला करते रहता है
ताहिर , साहिल को एक दिवार को तोड़कर उड़ा ले जाता है
मगर साहिल ने अपने मेगा बस्टर में एक नयी टेक्नॉलॉजी ईजाद कि थी जिससे उसके आरमर से एक लाइट ब्लास्ट होता है और ताहिर , हवा में साहिल से दुर जा कर जमीन पर गिरता है
मौका पा कर साहिल , अपने आरमर से एक मिनी बारूद का गोला उस पर गिराता है जिससे भारी मात्रा में विस्फोट होता है
ताहिर इस जंग में पुरी तरह हार कर जमीन में धँस गया था
मगर ताहिर जिंदा था
आसिफ , साहिल से यह क्या किया तुमने
साहिल :- जंग मैं तो यह होना ही था , अगर मैं उसे नही मारता , वो मुझे मार देता
आसिफ :- यह बहुत गलत किया तुमने , मैं तुम्हे नही छोड़ुँगा
साहिल :- मैं निहत्थे पर वार नहीं करता तुम्हारे शुट के मिसाइल और गोलियाँ खत्म हो चुकी है अच्छा यह होगा कि तुम अपने आप को मेरे हवाले कर दो
साहिल और आसिफ अब एक दुसरे के सामने खड़े थे
इंडियन मिलिट्री विंग्स के सब सैनिक मारे जा चुके थे
शहर के लोगो में डर का माहौल था , वह लोग वहाँ से जा रहे थे कुछ लोग छुप गये थे
साहिल :- जरा देखो इस शहर को आसिफ , क्या पाया तुमने अभी तक मुझसे लड़कर , शहर कि क्या हालत हो रही है
असिफ :- यह सब तुम्हारी वजह से हुआ है
साहिल :- नही , आसिफ जरा गौर करके देखो
किसने तुम्हे यहाँ तक पहुँचाया है
इधर –
शहर के चौराहे पर यह जंग दोपहर को शुरू हुयी मगर अब धीरे धीरे शाम हो चुकी थी , सब लोग अपने अपने घर में छुपे हुये थे ,
शहर में मिलिट्री रेल्क्सु टीम उतार दी गयी थी
जो लोगे को वहाँ से निकालने के लिये आयी थी , मिडिया यह न्युज कवरेज कर सोशल मिडिया में प्रसारित कर रही थी
इंडियन गवर्मेंट ने फैसला ले लिया था कि वो किसी भी हालत में मुजरिम को पकड़ कर रहेंगे , इसलिये पुरी एक फौजी टुकड़ी टैंक्स , और चार एयरक्राफ्ट शहर कि सिक्योरिटी के लिये भेज दिये गये थे
साहिल के सामने आसिफ उससे लड़ने के लिये अभी भी खड़ा था
तभी लोगो को अपने सर के ऊपर जोरो से आवाज करता हुआ एक हैली रोबो मेगा बस्टर आरमर पहने हुए एक विशाल आकृति दिखाई दिया सब लोग एकटक होकर अपनी आँखो से उसे देख रहे थे
और जैसे जैसे वो नजदीक आता गया , साहिल समझ गया कि यही आरिब है जो इन दोनो को बचाने आया है
साहिल पर आसमान से ही आरिब कई मिनी मिसाइले लोंच करता रहता है
साहिल छलांगे लगाता हुआ , उस जगह से दुर हटता रहता है जहाँ जहाँ आरिब मिसाइले लोंच करता रहा था
साहिल वहाँ से दुर चला जाता है , तभी आरिब अपने आरमर से अपने हेलमेट को खोलता है
और उसका चेहरा साफ साफ दिखने लगता है
आसिफ , उस वक्त मलबे के अंदर से ताहिर को निकाल लेता है
आरिब , अब साहिल के सामने था और आरिब के पीछे आसिफ , ताहिर को अपने कँधे का सहारा देते हुये उठा रहा था
साहिल :- तो यही था तुम्हारा रिबिल्डर्स ऑर्गेनाइजेशन का मकसद ?
आरिब :- हाँ
साहिल :- यह चोरियाँ , यह तबाही यही मकसद है दोस्त
आरिब :- दोस्त मत कहो मुझे
साहिल :- क्यों आरिब क्यों ?
आरिप :- तुम्हारी और मेरी दुश्मनी हमेशा से थी है और रहेगी साहिल
आरिब यह कहता हुआ और चिल्लाता हुआ साहिल कि तरफ बढ़ता है
साहिल भी अपने जेट मेगा बस्टर मैं तैय्यार था
आरिब से लड़ने के लिये
साहिल ने अपने दाये हाथ के हाइड्रॉलिक हैंडगल्ब्स से उस पर इलेक्ट्रिक तरंग छोड़े , फिर बाये हाथ स् फायर लेजर के तरंगों कि बौछार कर दी
मगर हैलि रोबो मेगा बस्टर पहने हुये आरिब के आरमर को ऐसा कुछ भी मालुम ना हुआ कि उस पर कुछ हमला हुआ भी हो
आरिब उड़ते हुये अपने मेगा बस्टर में स्ट्रॉंग मेटल के बने हाथो से साहिल को जाकर एक घुसा मारता है जिससे साहिल पीछे कि तरफ जा गिरता है
आरिब , फिलहाल अपने आरमर के पुरे पावर का युज कर रही था
साहिल ने आगे बढ़ते हुये अपने जेटबस्टर से उच्चध्वनिक तरंग छोड़ा जिससे आरिब के मस्तिष्क पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ रहा था
मगर आरिब का आरमर कुछ ज्यादा एडवांस होने के कारण , उसने यह उच्चध्वनिक तरंग कंट्रोल कर लिया था
बाजी साहिल के हाथो से छीन रही थी
अचानक से आरिब के पीठ पर आरिब , ऊपर से एयरक्राफ्ट कि लगातार गोलियाँ झेलता है आरिब मुड़कर जैसे ही पीछे देखता है
साहिल को मौका मिल जाता है और साहिल ऊठकर एक जोर का मुक्का , आरिब के चेहरे पर मारता है आरिब जाकर दुर गिर जाता है
आरिब को उठने में देर नही लगा था , आरिब के पास आते हुये टैंक्सों को आरिब उठाकर फेंक देता है जो एक इमारत से जाकर लगता है और इमारत के दिवार को तोड़ता हुआ अंदर चला जाता है जिससे आरिब के आरमर कि ताकत का अंदाजा लगता है
आरिब अपने आरमर से कहता है :- साहिल अगर शहर को बचाना चाहते हो तो , इन्हें रोक लो
वरना यह शहर तबाह हो जायेगा
साहिल अपना हेलमेट उतार कर खुद को इंडियन मिलिट्री विंग्स और डिफेंस फौज के सामने जाहिर करता है कि वो इस्लामिक मिलिट्री फोर्स का जनरल है और यह लड़ाई उसकी है
इसलिये इंडियन मिलिट्री बीच में ना आये
आरिब , साहिल कि तरफ फिर बढ़ता है और साहिल भी आरुब कि तरफ बढ़ता है दोनो कि रफ्तार तेज होने लगती है
साहिल के आरमर से इलेक्ट्रॉनिक लाइट फोर्स निकलता है जो आरिब को उसके भारीभरकम आरमर के साथ दुर फेंकता है
साहिल , ने मौका देखकर आरिब के चारो तरफ
, बड़े गोल घेरे में बहुत सारे कृत्रिम मेग्नेटिक गोले बिछा दिये थे , इन्हें एक साथ ऑन करने पर वह भीषण इलेक्ट्रिकल मेग्नेटिक तरंगे पैदा करती और चारों तरफ सलाखों जैसी आकृति पैदा कर लेती है जिसके अंदर आरिब अब फँस चुका था
आरिब उस संरचना से निकलने कि बड़ी कोशिश कर रहा था आरिब ने देखते ही देखते अपने आधे शरीर को बाहर निकाल लिया था
उससे निकलने कि कोशिश में आरिब के लोहीय आरमर , बिजली तरंग के प्रभाव में आ जाता है जिसके कारण आरिब का बहुत जोर से कम्प्त होकर तड़प रहा था
आरिब का आरमर भी अब इतनी बिजलीय तरंग को झेल नही पाता है और क्षति होने लगता है
आरिब का आरमर पच्चास फीसद तक डेमेज हो चुका था
साहिल आरिब के करीब जाता है
साहिल ( आरिब से ) :- तुम्हारी दुश्मनी मुझसे थी
तो तुम मुझे वही मार कर क्यों नही गये
तड़पता हुआ आरिब :- मुझे तुम्हे नही तुम्हारे नाम को मारना था तुम्हारी कामयाबी को मिट्टी में मिलाना था साहिल
साहिल :- बस इतनी सी बात के लिये , तुम्हे मालुम है
तुमने लोगो का कितना नुकसान किया है ?
आरिब :- नुकसान मेंने नही तुमने किया है साहिल और अब देखोना तुम्हारी वजह से वो लोग भी मरेंगे
तभी आरिब अपने आरमर से एक पावरफुल रॉकेट पास के ही एयरपोर्ट पर लेंड होने के लिये आते हुये प्लेन के दायें वाले इंजन पर लोंच कर गेता है
साहिल चिल्लाता हुआ :- यह क्या किया तुमने आरिब है
और साहिल उसी वक्त बहुत ही तेजी से उस प्लेन कि और बढ़ता है और अनबेलेंस्ड होते हुये उस प्लेन के उस इंजन की जगह ले लेता है और गिरते हुये प्लेन को अपनी जेटशुट की सारी ऐनर्जी से बेलेंस्ड कर लेता है
वहीं इंडियन मिलिट्री फोर्स आकर असिफ , ताहिर और आरिब को गिरफ्तार कर लेती है
प्लेन अब अपने रूट में सही दिशा में आ रही थी और देखते ही देखते प्लेन लेंड हो जाती है प्लेन का गेट खुलता है और सारे लोग जल्दी से प्लेन से निकल कर जाते हुये
साहिल , उस प्लेन से थोड़ा दुर जाकर अपने हाथ ऊपर कि ऊठाता हुआ अल्लाहु अकबर कहते हुये सजदा ए शुक्र में चला जाता है
साहिल एक बार फिर हॉस्पिटेलाइज्ड होता है ,
जहाँ जनरल वक्कार युनुस उससे मिलने आते हैं
वक्कार :- तुम्हें मदद की जरूरत थी , मैं मर थोड़ी गया था
साहिल :- जानता हूँ भाई तुम नाराज होगे , मगर क्या करूँ कायद को इतना तो करना था
वक्कार :- वाह !
साहिल :- क्या हुआ
वक्कार :- तुम मेरा फिर एक बार दिल जीत चुके हो
और दोनो गले लग जाते हैं
कहानी जारी है …………..
Blog Comments (0)