जगह - तुर्की
न्युटेक टॉवर
सर मेहमेत अलियार ( फोन पर जनरल यासर गुलेर से बात करते हुये )- हाँ तो जनरल क्या बात है
जनरल यासर गुलेर - प्रोजेक्ट पर काम कितना हुआ
सर मेहमेत अलियार - हाँ प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है
देखिये जनरल इस तरह के प्रोडक्टस बनने में काफी समय लगते है आखिर यह बहुत उच्च तकनीक से युक्त जो है
जनरल यासर गुलेर - मैं समझ सकता हुँ मगर oic को यह बहुत ही जल्दी चाहिये
सर मेहमेत अलियार - ठीक है जनरल हम भी कोशिश करते है इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द बनाने के लिये
सर मेहमेत अलियार साहिल खान से प्रोजेक्ट फ्लाईंग मशीन के बारे में बात करते हुये
सर मेहमेत अलियार - साहिल खान आपका प्रोजेक्ट कहाँ तक पहुँचा
साहिल खान - हाँ सर हमने डिजाइन को पूरा कर लिया है अब काम शुरू होना है कहने का मतलब है अभी सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों काम बाकि है
सर मेहमेत अलियार - नही काम बहुत धीमे गति से हो रहा है
हमें यह प्रोजेक्ट oic को देना है
साहिल खान - क्या oic ......
सर मेहमेत अलियार - हाँ
साहिल खान ( मन में सोचते हुये ) - oic का मतलब क्या आखिर न्युटेक कम्पनी किस काम के लिये प्रोजेक्ट फलाईंग मशीन बना रही है
सर मेहमेत अलियार - साहिल खान आप जा सकते हैं
साहिल खान - ठीक है
साहिल खान ऑफिस से बाहर निकल कर
साहिल खान ( मन में ) - मुझे जानना ही होगा आखिर न्युटेक कम्पनी फ्लाईंग मशीन का उपयोग किस काम के लिये करना चाहती है
साहिल के सामने oic की बात आते ही साहिल को यह अंदाजा हो चुका था कि न्युटेक कम्पनी जरूर इस प्रोजेक्ट को जंग लड़ने के लिये इस्तेमाल करेगी
साहिल खान लेब के कम्पयुटर में oic की सारी जानकारियाँ हासिल करने लगता है
कम्पयुटर में एक फाईल मिलता है जिसमें जेटफोर्स से सम्बन्धित सारी जानकारियाँ साहिल को पता चल जाता है
साहिल खान , सर मेहमेत अलियार से मिलते हुये
साहिल खान - सर मैं जान सकता हुँ प्रोजेक्ट जेटफोर्स क्या है
सर मेहमेत अलियार - साहिल खान मैं आपको पहले ही बताने वाला था आखिर इस बात को आपसे छुपाकर कोई फायदा नही
साहिल खान - कौनसी बात
सर मेहमेत अलियार - जेटफोर्स एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिसमें हम अत्याधुनिक तकनीकों की हथियार से लेश एक मशीनी शुट बनाना चाहते है जिसे पहन कर सैनिक युद्ध के मैदान में उतर सकें जिससे सैनिकों को नुकसान कम हो
साहिल खान - मगर मैंने तो आपसे सिर्फ लोगों को प्राकृतिक आपदा से बचाने के लिये इस प्रोजेक्ट में मदद माँगी थी
सर मेहमेत अलियार - जी बिल्कुल जेटफोर्स लोगों को प्राकृतिक आपदा से भी बचायेगी
साहिल खान - मगर अब मेैं इससे सहमत नही
सर मेहमेत अलियार - साहिल खान क्या मैं इसकी वजह जान सकता हुँ
साहिल खान - दुनिया पहले तलवार और तीर कमान से जंग लड़ा करती थी फिर इंसान ने तरक्की की और बंदुक का उपयोग किया जंग लड़ने में , दुसरा विश्व युद्ध परमाणु हमले के बाद खत्म हुआ
दुनिया को कितना नुकसान हुआ यह बस वही लोग बता सकते हैं जिन्होने इन जंगों मे अपना सब कुछ खोया
सर मेहमेत अलियार - फिर साहिल खान आप बता सकते है , यह जो इजरायल, फिलीस्तीनियों पर बार बार हमला करता है, हम उसे कैसे रोके ?
साहिल खान - सर यह निर्णय मेरे लिये बहुत बड़ा फैसला हो जायेगा
क्योंकि मैं इससे बस लोगों कि मदद करना चाहता था ना कि जंग लड़ना
सर मेहमेत अलियार - साहिल खान हमनें सोचा था हम साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को बनायेंगे
मगर लगता है अब किसी और की जरूरत है
साहिल खान - मैंने भी यही सोचा था
साहिल खान न्युटेक कम्पनी से अलविदा लेता है
न्युटेक कम्पनी के मालिक सर मेहमेत अलियार , जनरल यासर गुलेर से बात करते हुये
सर मेहमेत अलियार - जनरल माफी चाहुँगा मगर जेटफोर्स प्रोजेक्ट के लिये अभी बहुत सारा वक्त चाहिये
जनरल - आखिर बात क्या है मेहमेत अलियार इतना वक्त क्यों लग रहा है एक प्रोजेक्ट में
आखिर न्युटेक कम्पनी तकनीक के मामले में
बाकि कम्पनीयों से श्रेष्ठ है
सर मेहमेत अलियार - माफी चाहुँगा मगर जेटफोर्स प्रोजेक्ट में काम करने वाला इंजीनियर , इस प्रोजेक्ट को छोड़ चुका है
जनरल - मगर क्यों
सर मेहमेत अलियार - गलती मेरी है मैनें उसे पूरी बात नही बतायी थी
जनरल - मुझे उसकी सारी बात बताओ
सर मेहमेत अलियार - ठीक है में सारी बात बताता हुँ
साहिल तुर्की से अलीफ नगर लौट आता है अपने घर पर , यहाँ साहिल के पास अपना खुद का लेब है
सुबह के सात बजे
पॉस्टमैन डॉरवेल बजाता हुआ
साहिल खान - सुबह सुबह कौन है
साहिल खान डरवाजा खोलता है
पोस्टमैन - सर आपके लिये चिट्ठी है
साहिल खान - मेरे लिये चिट्ठी
पोस्टमैन - सर यहाँ हस्ताक्षर कर दिजिये
साहिल खान - हाँ करता हुँ
साहिल खान चिट्ठी को पढ़ता हुआ
" साहिल खान आपका प्रोजेक्ट फ्लाईंग मशीन हमें पसंद आया है आपने न्युटेक कम्पनी के साथ इस प्रोजेक्ट के लिये बात की थी मगर अब आप न्युटेक कम्पनी के साथ नही हैं
साहिल खान आपको जानना यह है कि अब क्या , अब आप क्या चाहते है ?
साहिल खान सही मायने में हम आपकी मदद करेंगे आपको जिन भी चिजों की जरूरत है हम आपको पहुँचा देंगे , मगर यह बात हमारे ही बीच रहनी चाहिये हम भी दुनिया को बचाना चाहते हैं
इसके लिये आपको, आपका शहर आपका देश छोड़ कर दुबई आना होगा
वहीं पर हमारा रिसर्च लेब है , आप दुबई में आकर अपने प्रोजेक्ट पर काम करें
आपके आगे के सफर के लिये दिली मुबारकबाद
कहानी जारी है …………
Blog Comments (0)