360degreetv

Our Social Network

author Nijamul Jan 16, 2026 4 min

Parvaaz E Ababeel Episode 3

Blog Image

साहिल अपने लेब में इस प्रोजेक्ट मे काम करता है साहिल को इस मशीन को बनाने के लिये सारी सुविधाये खत भेजने वाले कि तरफ से मिल जाती है साहिल को महीने साल गुजर जाते है साहिल वह मशीन बना ही लेता है |

साथ ही साहिल एक मशीनी शुट डिजाइन करता है इसके अलावा भी साहिल उस शुट में उच्च स्तर के तकनीकों के उपकरण शामिल करता है


जैसे :- १) एक अड्वान्स हेलमेट -
• हेड - अप डिस्प्ले
• कैमरा
• रियर व्यु कैमरा
• टच पैड - हेलमेट के साइड में
२) मशीनी शुट - जो एक मिनी जेट से एक अॉरमर शुट में बदल सकती है -
३) जेटपोड - मशीनी शुट को और भी सुविधा देने के लिये

इसके अलावा भी साहिल के शुट में हर उस तरह की सुविधा थी जो उसे हर एक तरह के आपदा में आने वाली परिस्तिथियो से निपटने कि में मदद कर सके

चाहे वो आपदा प्राकृतिक हो या मानव निर्मित

उसके शुट के कुछ और उपकरण जो उसे दोनो तरह के आपदा में मदद कर सकते थे
जैसे उस शुट में जो हेंड पार्टस थे वो ट्रांसफोर्म हो कर हाइड्रोलिक हेंड मे चेंज हो सकते थे

साहिल अपने लेब में

साहिल ( मशीनी शुट को देखते हुये ) - क्या यह
मुझे एक बार ट्राय करना चाहिये, 

नही नही पहले मुझे उन लोगों को बताना होगा 
साहिल जेट मशीन के स्वीच पर अपनी अँगुली को रखता हुआ
एक मिनट 
अगर में गिर गया तो ?
नही एक बार प्रयास करने मे ही क्या जाता है ?

और स्वीच दबा देता है

जो होगा देखा जायेगा

शुट को चार्ज किया जा चुका था

सुपर कमप्युटर के स्क्रीन पर ' चार्जिंग कमप्लीटेड "

साहिल मशीनी शुट को ऑन करता है मीनी जेट आकृति कि यह शुट जो एक आरमर में ट्रांसफोर्म हो जाती है और साहिल वह शुट पहन लेता है और अब उड़ने की तैयारी करता है 

मिनी जेट मशीन से धुआँ निकलता हुआ

साहिल के हेलमेट डिस्प्ले पर सब कुछ आ चुका था जैसे उसके सामने उपस्थित सब चिजों को स्केन करके उनसे सम्बन्धित सारी जानकारियाँ हेड डिस्प्ले पर आ चुकी थी

साहिल ऊपर की तरफ उठता हुआ

साहिल नें महसुस किया उसके पैर अब जमीन पर नही थे

गुरूत्वाकर्षण के नियम को तोड़ता हुआ  साहिल आसमान की तरफ बढ़ रहा था

साहिल के हाथ में जेट स्पीड कंट्रोलिंग 

था जो जेट मशीन की रफ्तार को नियिंत्रित करने के लिये था


साहिल हवा में बहुत देर तक उड़ता रहता है और अपने संतुलन को बनाये रखने की कोशिश करता है | आसमान में बहुत ऊँचाई में पहुँच जाने के बाद साहिल बहुत तेज गति से हवा में उड़ता है


साहिल - अॉह नॉ यह इतना आसान तो नही है 


साहिल के हेडअप डिस्प्ले में मौसम से सम्बंधित जानकारियाँ आ रही थी 

37 °C/°F
precip - 24%
humidity - 26%
Wind - 14 km/h

चलो गर्मी थोडी बहुत ही है मैं अपनी रफ्तार थोड़ी और बढ़ाकर देखता हुँ

हेडअप डिस्प्ले में 

शुट पॉवर - 97℅
स्पीड - 398 km/h (248 mph)

साहिल शहर के ऊपर से उड़ता हुआ

साहिल - यह शहर बहुत खूबसूरत है, एक बार शहर का ऊपर से नजारा ले लिया जाये

साहिल कैमरे को एक्सट्रा जुम करता है 

तभी उसे एक इमारत से धुआँ निकलता हुआ नजर आता है

साहिल : यह धुआँ कहाँ से आ रहा है

और साहिल उस इमारत की तरफ तेजी से उड़ कर पहुँचता हुआ और यहाँ फायरफाईटर आग बुझाने की कोशिश करते हैं मगर नही बुझा पाते

दमकल की २० गाड़ियाँ आग को बुझाने का काम कर रही थी | राहत बचाब का कार्य प्रारम्भ कर दिया जाता है मगर फायर फाईटर आग बुझाने में नाकाम होती है

साहिल उस इमारत के नजदीक पहुँचता है

उसके हेड अप डिस्प्ले में इमारत की स्केनिंग होती हुयी

साहिल - ऑह नो इमारत के सातवे फ्लॉर में  लोग फँसे हुये है 

सात मंजिलो का यह इमारत जो जल रहा है आग से 

30 से ज्यादा लोगो को अब तक बचाया जा चुका है मगर सातवे इमारत में फँसे लोगों को अभी भी नही बचाया जा सका है अभी भी उनकी जान खतरे मैं है , फायरफाईटर अभी इस काम में जुटे हुये हैं अभी भी जद्दोजहद कर रहे हैं 
तो आईये मिलते हैं उन सातवे मंजिल में फँसे हुये लोगो के रिश्तेदारो और परिजनो से 

हाँ तो आपसे शुरू करते हैं 
सातवे मंजिल में फँसे एक शख्स के अब्बा (रोते हुये ) - मेरा बेटा अभी भी वहाँ फँसा हुआ है उसको जल्द से जल्द वहाँ से निकालो 
अम्मा जी आप क्या कहना चाहेंगी
अम्मा - जी हमें तो हमारा बच्चा चाहिये और क्या कहे

मिस्टर फैज भीड़ में एक शख्स की तरफ जाते हुये
जी तो हम एक आम नागरिक से पुछते हैं 
मिस्टर फैज - जी आप का नाम !
वह शख्स - जी शाहिद
मिस्टर फैज - हा तो आप का क्या कहना है
शाहिद - देखिये गलती किसकी है कौन जिम्मेदार है सब बात बाद में होगी 
सवाल यह है के इस तरह के आपदाओ पर राहत बचाव का कार्य जल्द से जल्द होना चाहिए , बहुत ही वक्त लग रहा है जब तक कि जन सम्पत्तियों को हानि हो चुका होता है

मिस्टर फैज - तो देखा आपने कितने भावुक और हताश हो चुके है आमजन , माँ बाप , रिश्तेदार और परिजन
हम पल पल जुड़े हुये है आप के साथ और इस हादसे की लाइव अपडेट देते रहेंगे
मैं हुँ रिपोर्टर फैज कैमरामैन राशिद के साथ देखते रहीये बीबीसी अरबी

तभी वहाँ के लोग एक शख्स को एक जेट मशीन के साथ उनकी तरफ आते हुए देखते हैं
तभी भीड़ में से एक आवाज - वो देखो वो कौन है
मिस्टर फैज - कैमरामैन उसे रिकोर्ड करो देखो वो कौन है
पॉलिस स्पीकर से आवाज देते हुये - तुम जो भी हो वहाँ खतरा है वहाँ से हठ जाओ वहाँ से हठ जाओ

 

कहानी जारी है …………..

Blog Comments (0)

Leave a Comment

Tags
#DavaatStories #IslamicSuperhero #Davaat_Story_Universe
Share:
Website Logo

360degreetv is your hub for the latest in digital innovation, technology trends, creative insights. Our mission is to empower creators, businesses, valuable resource.

© 2025 360degreetv, Inc. All Rights Reserved.