360degreetv

Our Social Network

author Nijamul Jan 19, 2026 7 min

Parvaaz E Ababeel Episode 6

Blog Image

आरिब के पास अपने आरमर को वहाँ से निकालने का एक ही रास्ता था कि वह लैब के सिक्योरिटी लॉक को क्रेक करे और वहाँ से अपने आरमर को निकाले 
लैब का सिक्योरिटी लॉक , लैब के मालिक या फिर जनरल के फिंगर प्रिंट से ही खुलता है
अरिब अब किसी भी कीमत में भी लॉक कौ क्रेक करना था 
आरिब , मेहमेत अलियार से बात करने के लिये उनके ऑफिस में जाता है और उनसे बात करता है 
और उनसे बात करते करते 
आरिब चालाकि के साथ तेजी से बढ़ता हुआ , क्लोरोफोर्म वाला रूमाल उनके चेहरे पर लगा देता है
और मेहमेत अलियार बेहोश होकर सीट पर बैठे रह जाते हैं 
आरिब तभी इंजेक्शन उनके गर्दन पर घुसा देता है और उनके खुन को इंजेक्शन की मदद से निकाल लेता है
क्योंकि सिक्योरिटी लॉक इतनी मजबुत थी कि यह सिर्फ तीन ऑप्शन पर ही खुल सकता था
या तो फिंगरप्रिंट या फिर आँखो की रेटिना की स्केनिंग से अगर कहीं इससे भी ना खुले तो
अंतिम में रक्त के डी एन ए से ही खोला जा सकता था

सिक्योरिटी लॉक के कम्प्युटर में ऑन का बटन दबाते ही कम्प्युटर पासवर्ड माँगने लगता है
तीसरे ऑप्शन पर जा कर आरिब , डी एन ए पासवर्ड को एक्टीवेट कर देता है और इंजेक्शन से दो चार बुँद , डी एन ए टेस्टिंग पेड पर गिरा देता है
सर्चिंग प्रक्रिया शुरू हो जाता है

और कम्प्युटर के स्क्रिन पर ग्रीन कलर के साथ 
" योर पासवर्ड इस करैक्ट "
और लैब का डॉर ऑपन हो जाता है

आरिब के आरमर को छुते ही पुरे लैब में अलार्म बज चुका था आरमर पर नजर रख रहे दो ऑफिसर आरिब को कम्प्युटर में शुट को ले जाते हुये देख लेते हैं
ऑफिसर - जनरल , आरिब शुट पहन रहा है
जनरल यासर गुलेर - क्या , मगर शुट को अब मेरे इजाजत के बिना कोई छु नही सकता
उसे रोको उसे रोको ऑफिसर

ऑफिसर ( माइक्रोफॉन में ) - हैलो मैं हुँ ऑफिसर फिरोज मैं इजाजत देता हुँ कि लैब नम्बर ४ को चारो तरफ से घेर लिया जाये 
हमारा टारगेट आरिब है जिसने बिना इजाजत लिये शुट पहन लिया है

सारे फौजी कमांडर अपने हाथो पर बंदुक , मशीन गन लेते हुये लैब के अंदर आ पहुँचते हैं और कुछ कमांडर लैब के बाहर ही रहते है
एक फौजी - आरिब आरिब तुम सुन रहे हो हम जानते है
तुमने शुट पहन लिया है तो तुम्हारी भलाई इसी मैं हैं कि शुट को वापस उसके जगह पर रख दो
हम तुम्हे किसी जुर्म पर सजा नही देंगे
आरिब - यह शुट मेरा है , समझ गये तुम लोग
एक फौजी कमांडर - आरिब अगर तुमने थोड़ा सा भी
हिलने कि कोशिश की तो बहुत बुरा होगा
आरिब - देख लेते हैं
आरिब तभी अपने आरमर से एक रॉकेट लोंच करता है जो आरिब के सामने खड़े कमांडरो पर जाकर विस्फोट हो जाता है
आरिब का रास्ता साफ था वह उसके सामने खड़े कमांडर पर मशीन गन से एक के बाद एक गोलियाँ दागने लग जाता है
और उन पर दो रॉकेट लोंच करता हुआ वहाँ से उड़ जाता है

आरिब शुट को पहन कर उड़ चुका था

जनरल जो कि कम्प्युटर में सब कुछ देख रहे थे
वायु मिलिट्री को आदेश देता हैं कि 
जनरल यासर गुलेर - हमारे दो एयरक्राफ्ट को उसका पीछा करने के लिये कहो , और उसका लॉकेशन पता करो
एक ऑफिसर - सर वो नॉर्थ पॉल कि ओर जा रहा है
दुसरा ऑफिसर - नही सर हमारा सैटेलाइट उसका लॉकेशन साउथ कि और बता रहा है
जनरल - क्या ? यह कैसे हो सकता है
एक और ऑफिसर - सर उसने हमारा सारा कम्प्युटर नेटवर्किंग सिसिटम हैक कर लिया है

आसमान में दो एयरक्राफ्ट आरिब का पीछा करते हुये

पहले एयरक्राफ्ट का ऑफिसर - सर टारगेट रेडी है
दुसरे एयरक्राफ्ट का ऑफिसर - ऑफिसर आलम कैसा होगा कि हम उसे दोनो किनारे से घेर लें

आरिब तेज गति से हवा में उड़ता हुआ पहले एयरक्राफ्ट पर अपने आरमर में लगे मशीनी गन से तेज ऱफ्तार में एक के बाद एक गोलियाँ दागता रहता है

पहला एयरक्राफ्ट ऑफिसर , आरिब के हमले से बचते हुआ एयरक्राफ्ट को नीचे की तरफ ले जाता है जो तेजी से बढ़ते हुये आरिब से आगे होने का प्रयास करता है
दुसरा ऑफिसर - ऑफिसर आलम में उस पर मिसाइल लोंच कर रहा हुँ
पहला ऑफिसर - ठीक है ऑफिसर अामीर ठीक है

और मिसाइल टारगेट पर लोंच हो जाता है पर यह जाकर पहले एयरक्राफ्ट में विस्फोट हो जाता है
दुसरा ऑफिसर ( चिल्लाता हुआ ) - ऑफिसर आलम , नही यह कैसे हो सकता है

तभी आरिब भी अपने आरमर से एक रॉकेट लोंच कर देता है , जो दुसरे एयरक्राफ्ट में जाकर विस्फोट हो जाता है

आरिब अब आजाद हो चुका था अपने मकसद के लिये

एक असिस्टेंट - जनरल ओआइसी की बैठक के लिये सारी तैय्यारियाँ हो चुकी थी
जनरल - आज तो ओआइसी के सारे अध्यक्ष उस आरमर को देखने आने वाले थे
अब मैं उन्हें क्या जबाव दुँगा
एक काम करो हाइटेक कम्युनिकेशन रूम को शेटअप करो
और ओआइसी के सारे अध्यक्षों को इमरजेंसी मिटिंग का मैसेज सेंड कर दो अब मुझे इस चीज को कैसे ना कैसे हेंडल ही करना पड़ेगा
वह असिस्टेंट - ठीक है जनरल

जगह - हाईटेक कम्युनिकेशन रूम कान्फ्रेंस मिटिंग

प्रेसिडेंट ऑफ ईरान :- क्या हुआ जनरल अचानक यह मिटिंग क्यों ?
जनरल यासर गुलेर :- दरअसल एक परेशानी आ गयी है 
मिलिट्री जनरल ऑफ ईरान :- किस तरह कि परेशानी जनरल यासर
जनरल यासर :- वो बात ऐसी है कि आरमर चोरी हो चुकी है
सभी बड़ी हैरानी से 
मिलिट्री जनरल ऑफ पाकिस्तान - तो अब क्या जनरल , फौज को ऑर्डर दीजिये उस पर हमला करने को 
जनरल - हम ऐसा नही कर सकते 
दो ऐयर ऑफिसर को भेजा था उस पर हमला करने के लिये मगर हमने उन दोनों को ही खो दिया
प्राइम मिनिस्टर ऑफ पाकिस्तान : - आखिर यह चोरी कि किसे
जनरल - वही इंजिनियर जिसने इस आ़रमर के बनाया था
प्राइम मिनिस्टर ऑफ पाकिस्तान - जनरल यासर आपको पता है , कि आप क्या कह रहे हैं
जनरल - बात ऐसी है कि वह हमारे नेटवर्किंग सिस्टम को हैक कर सकता है
उस आरमर में एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो किसी भी किस्म की सिस्टम को हैक कर सकता है किसी भी सिस्टम कि जानकारी , और फाइल्स को डिलीट कर सकता है और उस सिस्टम के किसी भी फैसले को बदल कर अपने अनुसार काम करने का आदेश देने में सक्षम है
प्रेसिडेंट ऑफ इजिप्ट :- अब डर तो इस बात का है कि आरमर उन दुश्मन मुल्कों के हाथ ना लग जाये जो , हमारे खिलाफ है 
प्रेसिडेंट ऑफ ईरान :- हमारे सब एजेंट्स को दुनिया के सारे बड़े बड़े शहरो में उस इंजीनियर कि जासुसी में
लगा दो 
प्राइम मिनिस्टर ऑफ पाकिस्तान :- हम तुम्हे ऑर्डर देते हैं जनरल , प्रोजेक्ट अबाबील फोर्स पर काम आज से ही चालु कर दो 
और एक महीने कें अंदर ही यह काम हो जाना चाहिये और दुनिया भर के मुस्लिम देशों को मिलाकर कमसकम एक लाख फौज वाली एक रेजिमेंट तैय्यार करो
जो हर तरह के तकनीक से लेश हो
हमें आने वाले खतरो के लिये पहले ही तैय्यार रहना होगा 
प्रेसिडेंट ऑफ ईरान :- मैं इस बात से सहमत हुँ
प्रेसिडेंट ऑफ इजिप्ट :- मैं भी

ओआईसी के मिंटिंग में मौजुद सब देशों के सदस्य भी इस बात से सहमत होते है

रात २:०० बजे 
जब आरिब दुबई के उस शहर में जहाँ साहिल रहता है उपस्थित सब दुकानों को जलाकर पुरी तरह से बर्बाद कर देता है

एक शख्स - अरे तुम क्या कर रहे हो , पागल हो गये हो किया ?
सब बर्बाद कर दिया तुमने
रूक जाओ अभी पुलिस को बुलाता हुँ
तुम एक मानसिक रोगी हो , तुम एक पागल हो
आरिब ( चिल्लाता हुआ ) - हाँ हाँ मैं एक पागल हुँ , हाँ पागल हुँ मैं
तभी अपने आरमर के हेंड में लगे मशीनगन से एक के बाद एक गोलियाँ उस इंसान के शरीर पर चला देता हैं
और उसके बाद आरिब वहाँ से चला जाता है

साहिल खान अपने टीवी मैं देखता हुआ

कल रात कि यह घटना जो घटी है अबुधावी के मैन चौराहे पर 
कौन है इसका जिम्मेदार , लाखो करोड़ो रूपये कि जनहानि हुयी है , पुरे शहर के मध्य इस चौराहे में उपस्थित करीब बीस से ज्यादा दुकानो को आग के हवाले कर दिया गया है
इस घटना में एक शख्स कि भी मौत हुयी है 
यह घटनी करीब रात के साढ़े दो बजे की है
उस शख्स के पुरे शरीर से कमसकम ५० गोलियाँ निकाली गयी है
फोरेंसिक लैब के रिपोर्ट से पता चला है कि यह गोलियाँ युद्ध में प्रयोग कि जाने वाले मशीन गनो कि गोलियाँ है
इतनी भारी मात्रा में तबाही का कारण कौन है ?
कौन है इन सब के पीछे
, आखिर उसका मकसद क्या है
डराने वाली बात तो यह है कि उसका अगला शिकार कौनसा शहर होगा ?
मैं हुँ रिपोर्टर फैज और आप देख रहे हैं बीबीसी अरबी न्युज चैनल

 

कहानी जारी है ………..

Blog Comments (0)

Leave a Comment

Tags
#DavaatStories #IslamicSuperHero #Davaat_Story_Universe
Share:
Website Logo

360degreetv is your hub for the latest in digital innovation, technology trends, creative insights. Our mission is to empower creators, businesses, valuable resource.

© 2025 360degreetv, Inc. All Rights Reserved.