360degreetv

Our Social Network

author Nijamul Mar 12, 2026 4 min

Project Omega - Episode 3

Blog Image

Episode 3


जेम्स: “अगर तू समय को रोक सकता है… तो मैं उसे जलाकर राख भी कर सकता हूँ।”
उसने दोनों हाथों से गंटलेट को क्रॉस किया।
एक नीली किरण आसमान की तरफ़ उठी, और कमरे में चमक भर गई।
Chronix पीछे हटा।
लेकिन तभी एक और आकृति आई — Dr. Mehra।
Mehra: “बस करो, Chronix! उसे मत मारो। हमें Laser Roy की शक्ति चाहिए।”
Chronix: “मैं किसी की आज्ञा नहीं मानता। मैं समय का स्वामी हूँ।”
Mehra: “मैंने तुम्हें बनाया है!”
Chronix: “और हर सृजन अपने सर्जक को मिटाता है।”
Chronix ने Mehra को पकड़कर दीवार से दे मारा।
जेम्स ने मौका देखा और उसकी कोर पर हमला किया, लेकिन Chronix गायब हो गया — हवा में विलीन।
अमजद: “भाई, वो कहाँ गया?”
रीना: “वो समय में चला गया… उसने खुद को भविष्य में भेज दिया।”
जेम्स ने जमीन पर गिरे Mehra की तरफ देखा।
जेम्स: “तू ही है जिसने ये राक्षस बनाया?”
Mehra (खाँसते हुए): “मैंने… शक्ति को नियंत्रित करना चाहा… पर उसने मुझे ही निगल लिया।”
जेम्स: “Project Omega अब खत्म होगा।”
Mehra: “तू उसे नहीं रोक पाएगा, Roy… क्योंकि Omega अब सिर्फ मशीन नहीं… चेतना बन चुका है।”

 


दूसरी ओर — शहर के एक पुराने बंगले में Hypnotista अकेली बैठी थी।
उसके हाथ में उसके पिता का पुराना पेंडेंट था।
उसे महसूस हुआ कि कोई उसकी सोच में प्रवेश कर रहा है।
Hypnotista: “कौन हो तुम?”
आवाज़: “तुम्हारी अपनी बहन, Mistrina।”
Hypnotista: “फिर से वही खेल मत शुरू करो।”
Mistrina: “खेल नहीं, युद्ध। Dr. Mehra ने जो शुरू किया है, मैं उसे पूरा करूँगी।”
Hypnotista: “तू अभी भी अंधकार की पूजा कर रही है?”
Mistrina: “अंधकार नहीं, सच्चाई। तुम सब जो शक्ति कहते हो, वो तो भ्रम है। शक्ति वही है जो समय को झुका सके।”
Hypnotista: “तो तू भी Chronix के साथ है?”
Mistrina: “मैं उसके साथ नहीं… मैं उसके ऊपर हूँ।”
Mistrina की आँखें लाल चमक उठीं।
Hypnotista ने उसकी नज़र से बचने की कोशिश की।
Hypnotista: “तू मेरे दिमाग़ में नहीं घुस सकती, मैं तुझे जानती हूँ।”
Mistrina: “तू मुझे रोक नहीं सकती। मैं अब केवल विचार नहीं, ऊर्जा हूँ।”
Hypnotista: “अगर तू ऊर्जा है, तो मैं उसका संतुलन हूँ।”
दोनों की आँखें आमने-सामने टकराईं।
हवा में ऊर्जा की लहर फैल गई।
आसपास की चीजें गिरने लगीं।
Mistrina गायब हो गई, लेकिन जाते-जाते उसकी आवाज़ गूँजी —
“जल्द ही, Laser Roy तुम्हारे खिलाफ खड़ा होगा।”

 


रात के सन्नाटे में जेम्स अपनी लैब में वापस लौटा।
अमजद उसके पीछे था।
अमजद: “भाई, अब क्या प्लान है?”
जेम्स: “Chronix को रोकने के लिए हमें उसकी ऊर्जा का स्रोत चाहिए।”
रीना: “मुझे लगता है वो Quantum Reactor से जुड़ा है। वही जो Dr. Williamson ने बनाया था।”
जेम्स: “Dr. Williamson जेल में है, लेकिन वो ही एकमात्र आदमी हैं जो Chronix की कमजोरी जानते होंगे।”
अमजद: “तो फिर वही हमारा अगला कदम है।”
जेम्स: “हाँ, लेकिन हमें उनसे पहले Hypnotista तक पहुँचना होगा। क्योंकि वो Dr. Williamson की बेटी है — और शायद उसने कुछ छिपाया है।”


अगली सुबह —
Laser Roy और अमजद गवर्नमेंट Facility में पहुँचे जहाँ Dr. Williamson कैद थे।
कमिश्नर अंजलि और एजेंट कबीर पहले से मौजूद थे।
अंजलि: “तुम यहाँ कैसे आए, Roy? ये जगह सुरक्षित है।”
जेम्स: “सुरक्षा तब तक है जब तक समय तुम्हारे साथ है, मैम। और Chronix के बाद, ये अब सुरक्षित नहीं रही।”
कबीर: “तुम कहना क्या चाहते हो?”
जेम्स: “Project Omega वापस सक्रिय है। हमें Dr. Williamson से बात करनी होगी।”
काफ़ी बहस के बाद अंजलि ने अनुमति दी।
Dr. Williamson सामने आए — बूढ़े, थके हुए, लेकिन अब भी बुद्धिमान।
Williamson: “James… मुझे पता था तुम एक दिन यहाँ आओगे।”
जेम्स: “सर, Chronix जिंदा है। और वो Project Omega का हिस्सा है।”
Williamson: “मैं जानता हूँ। लेकिन तुम्हें पता होना चाहिए कि Chronix को रोकना मुश्किल है। वो समय की नब्ज़ पकड़ चुका है।”
जेम्स: “हर नब्ज़ की एक रफ्तार होती है, और मैं उसे तोड़ दूँगा।”
Williamson: “तुम अकेले नहीं कर पाओगे। तुम्हें Hypnotista की ज़रूरत पड़ेगी। वो अब पूरी तरह तैयार है, लेकिन अपने अंदर के अंधेरे से जूझ रही है।”
जेम्स: “वो तुम्हारी बेटी है। मैं उसे बचाऊँगा।”
Williamson: “शायद तुम दोनों एक-दूसरे को बचा सकते हो।”
Williamson ने अपने पास रखा एक पुराना कोड दिया —
“ये Chronix के प्रोग्राम का प्राइम कोड है। लेकिन सावधान रहो, इसे सक्रिय करना मतलब उसके साथ जुड़ना।”


जेम्स बाहर निकला।
अमजद ने पूछा —
अमजद: “तो अब कहाँ?”
जेम्स: “अब हमें Hypnotista को खोजना होगा।”
रीना (कॉम लिंक पर): “जेम्स, एक सिग्नल मिल रहा है। वो साउथ मुंबई के पुराने बंद चर्च से आ रहा है।”
जेम्स: “वहीं चलो।”
पुराना चर्च अँधेरे में डूबा था।
अंदर मोमबत्तियाँ जल रही थीं।
फादर बेन गोंसाल्वेस वहाँ प्रार्थना में लीन थे।
फादर बेन: “Laser Roy… आखिरकार तुम यहाँ पहुँचे।”
जेम्स: “मुझे Hypnotista से बात करनी है।”
फादर बेन: “वो यहाँ थी… लेकिन अब वो किसी के नियंत्रण में है।”
अमजद: “किसके?”
फादर बेन: “अपनी ही बहन, Mistrina के।”
अचानक पीछे से आवाज़ आई —

 

 कहानी जारी है …………….

Blog Comments (0)

Leave a Comment

Tags
#DavaatStories #IndianSuperHero #Davaat_Story_Universe
Share:
Website Logo

360degreetv is your hub for the latest in digital innovation, technology trends, creative insights. Our mission is to empower creators, businesses, valuable resource.

© 2025 360degreetv, Inc. All Rights Reserved.