आज के समय में जब लोग जंक फूड, फास्ट फूड और असंतुलित जीवनशैली के कारण बीमारियों से जूझ रहे हैं, तब पैगंबर मोहम्मद ﷺ की सादा और संतुलित डाइट हमें एक आदर्श जीवन शैली सिखाती है। पैगंबर ﷺ का खान-पान न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि आधुनिक विज्ञान भी इसे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी मानता है।
पैगंबर मोहम्मद ﷺ की डाइट का मूल सिद्धांत
पैगंबर ﷺ की डाइट का आधार सादगी, संतुलन और संयम था। वे कभी भी अधिक मात्रा में भोजन नहीं करते थे और भूख लगने पर ही खाते थे।
उनका प्रसिद्ध कथन है कि:
“ मुसलमान को आधा पेट खाना खाना चाहिए ”
इससे स्पष्ट होता है कि वे ओवरईटिंग के खिलाफ थे।
आई अब हम जानते हैं रसूल अल्लाह द्वारा खाए जाने वाले प्रमुख खाद्य पदार्थ के बारे में जिन्हें भी अपनी डाइट में शामिल करते थे और अपनी सेहत में हमेशा सुधार रखते थे और उन्होंने किन-किन खानों को खाने से मना किया है अगर हम उनका सुन्नत खाने का तरीका फॉलो करें तो हम अपने जीवन को निरोगी बना सकते हैं।।
1. खजूर (Dates)
खजूर पैगंबर ﷺ का सबसे पसंदीदा फल था। रसूल अल्लाह रोज सुबह खजूर खाकर अपने दिन की शुरुआत करते थे। यह ऊर्जा और ताकत का बेहतरीन स्रोत है और इससे पाचन तंत्र भी मजबूत बना रहता है डॉक्टर आज भी से सुपर फूड के रूप में मानते हैं।
2. पानी पीने का तरीका
पैगंबर ﷺ पानी को बैठकर और तीन सांसों में पीते थे। बहुत ठंडा पानी पीना पसंद नहीं करते थे और पानी पीते वक्त जल्दबाजी नहीं करते थे। यह तरीका आज के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी सही माना जाता है क्योंकि इससे पाचन बेहतर होता है।
3. दूध
पैगंबर ﷺ को दूध बहुत प्रिय था, विशेषकर बकरी का दूध। वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुसार यह एक पूरा भोजन होता है यह हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होता है यह आपके शरीर से कमजोरी को दूर करता है।
4. शहद
शहद को पैगंबर ﷺ ने दवा कहा। शहर प्राकृतिक तौर पर मीठा होता है। शहद पेट की समस्याओं को दूर करता है और इम्यूनिटी को भी बढ़ता है।
5. जौ (Barley)
जौ पैगंबर ﷺ की डाइट का अहम हिस्सा था। वह जौ की रोटी खाया करते थे वह जब का सूप भी पिया करते थे जिसे तलबीना कहा जाता है यह सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है आज तलबीना पैकेट के रूप में भी बिक रहा है कई कंपनियां तलविना का व्यापार कर रही है
6. जैतून और जैतून का तेलडाइट
पैगंबर ﷺ ने जैतून को “बरकत वाला फल” कहा। जैतून दिल के लिए बहुत अच्छा होता है इसके उपयोग से त्वचा और बालों को बहुत ही फायदा होता है इसे खाने में भी यूज़ किया जाता है और मालिश के लिए भी उपयोग किया जाता है वह बच्चे बूढ़े कोई भी इस तेल से की मालिश कर सकता है।
7. गोश्त (मांस)
पैगंबर ﷺ मांस खाते थे, लेकिन सीमित मात्रा में। रसूल अल्लाह बकरी या भेड़ का गोश्त खाया करते थे वह बहुत ज्यादा मात्रा में नहीं खाया करते थे वह ज्यादातर आगे का हिस्सा खाना पसंद करते थे वह इसे रोज न खाकर कभी-कभी खाया करते थे इससे पता चलता है अपने जीवन में खानपान में संतुलन बनाए रखना कितना जरूरी है।
8. फल और सब्ज़ियाँ
पैगंबर ﷺ फल और सब्ज़ियों को भी डाइट में शामिल करते थे। वह अंगूर अंजीर कद्दू लौकी खाते थे। वह ज्यादातर कद्दू खाना पसंद करते हैं यह सभी प्रकार के फल और सब्जी शरीर को प्राकृतिक पोषक देते हैं।
पैगंबर मोहम्मद ﷺ की डाइट में किन चीज़ों से परहेज़ था जिन्हे वे अवॉइड करते थे
व्यक्ति खाना पसंद नहीं करते थे वे कभी पेट भर कर खाना नहीं खाते थे वह आधे पेट ही खाना खाते थे और अपने अनुनाएयो से भी इसे फॉलो करने को कहते थे वे फिजूल खरसी को पसंद नहीं करते थे नशे वाली चीजों से हमेशा बचते थे और नशे वाली हर चीज को हराम करार दिया वे दिखाने वाला भजन कभी नहीं करते थे।।
खाने का सुन्नत तरीका (Eating Etiquette)
पैगंबर ﷺ के खाने के कुछ खास नियम थे। खाने से पहले “बिस्मिल्लाह”, दाहिने हाथ से खाना, जमीन पर बैठकर खाना, खाना बर्बाद न करना, खाने के बाद “अल्हम्दुलिल्लाह” ये सभी आदतें मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं।
आधुनिक विज्ञान और पैगंबरी डाइट
आज के न्यूट्रिशन एक्सपर्ट मानते हैं कि:
कम खाना = लंबी उम्र
प्राकृतिक खाद्य पदार्थ = बेहतर इम्युनिटी
शहद, खजूर, जैतून = सुपरफूड
यह साबित करता है कि पैगंबर ﷺ की डाइट अपने समय से बहुत आगे थी।
वजन घटाने में पैगंबरी डाइट
अगर आज के समय में कोई पैगंबर ﷺ की डाइट अपनाए तो, वजन संतुलित रहता है, पेट की चर्बी कम होती है, मेटाबॉलिज़्म बेहतर होता है, क्योंकि इसमें ओवरईटिंग की कोई जगह नहीं है।
पैगंबर मोहम्मद ﷺ की डाइट सिर्फ धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि एक संपूर्ण हेल्दी लाइफस्टाइल है। उनका सादा खान-पान, संयमित भोजन और संतुलित दिनचर्या आज के तनाव भरे जीवन में भी पूरी तरह उपयोगी है। अगर हम उनकी डाइट और आदतों को अपनाएं, तो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि मानसिक शांति भी मिलेगी।
पैगंबर मोहम्मद की डाइट, Prophet Muhammad diet in hindi, सुन्नत के अनुसार खानपान, इस्लामिक हेल्दी डाइट, पैगंबरी खानपान के फायदे, इस्लामिक हेल्दी डाइट
धन्यवाद
Blog Comments (0)