वो लड़का आकर राशिद को पीछे से धक्का देता हुआ आगे गिरा देता है
वही लड़का : उस दिन प्रोफ़ेसर ने तुझे बचा लिया था। आज कौन बचायेगा। सभी लड़के हंसने लग जाते हैं
कॉलेज के सारे छात्र ये सब देख रहे थे तभी राशिद उठा और दुसरे लड़के ने उसका कोलर्ट पकड़ लिया, राशिद ने उसका हाथ पकड़ा और उसे एक लात मारता हुआ दूर फेंक दिया,
तभी सारे रैगिंग करने वाले लड़के चौंक गए
उनमें से एक और लड़का तेजी से आता हुआ राशिद को घुसा मारने आता है मगर राशिद उसके उसी के हाथ को पकड़ कर एक घुसा उसके मुँह पर मारता है जिससे उसके मुँह से खुन निकलने लग जाता है
वो दोनो लड़के ही राशिद से बुरी तरह मार खा कर जमीन पर पड़े थे
और जैसे ही राशिद ने उनके बाकि के मेम्बर्स को देखा वो सारे अपने साथी को उठाते हुए वहाँ से चले गये।
वो लड़के :- तुझे तो हम देख लेंगे
( यह कहते हुये वो सब उस जगह से निकल जाते है )
राशिद को देखकर कॉलेज के सभी छात्र चौंक गए थे सब सोच रहे थे कि राशिद इतना ज्यादा ताकतवर कैसे हो गया है
राशिद उन सभी खड़े भीड़ को देखता है जो कि धीरे-धीरे अपने अपने काम करना शुरू कर देते हैं
और फिर प्रोफेसर के ऑफिस की तरफ जाता है
डॉ विली राशिद को देखकर खुश हो जाते है
और राशिद को गले से लगा लेते है
राशिद:- शुक्रिया सर आज आपके वजह से मैं अपने आपको लोगों के सामने साबित कर पा रहा हुँ
डॉ विली :- मैं तुम्हें और एक मेडिकल चेकअप के लिये तैय्यार करूँगा इस बार तुम्हें दर्द कम होगा मगर नतीजा इससे भी ज्यादा बेहतर होगा
फौलाद की तरह बन जाओगे
राशिद :- सर अब मैं और मेडिकल चेकअप नही करवाना चाहता अब मेरे साथ सब ठीक है
डॉ विली :- मान जाओ राशिद , तुम्हें और भी बेहतर जिंदगी मिलेगी और तो और बदले में अच्छा पैसा मिलेगा
राशिद इन सब के लिये मना कर देता है मगर डॉ विली उसे दुसरे मेडिकल चेकअप के लिये लगातार मनाने की कोशिश करते है और दोनों में बात होते होते बहस में बदल जाती और बात आगे वाद विवाद में चले जाता है
तेश में आकर डॉ विली , राशिद को हकीकत बताते हुये कहते है कि
तुम मेरा एक लैब एक्सपेरिमेंट थे राशिद जिसके जरिये मैने अपने सुपर सोल्जर सीरम के प्रोजेक्ट को पुरा कर लिया है
और अब मुझे तुम्हारी कोई जरूरत नही है
और अगर तुमने अपना मुँह किसी के सामने खोला तो
मैं जानता हुँ कि तुम्हारे गाँव मे तुम्हारा बुढ़ा पिता और एक बुढ़ी माँ तुम्हारा इंतजार कर रहे है और तुम उन दोनों की आखिरी उम्मीद हो
मैं अपने प्रोजेक्ट के लिये किसी भी हद ता जा सकता हुँ अगर तुम्हें जिंदगी दे सकता हुँ तो तुमसे जिंदगी ले भी सकता हुँ
फिलहाल के लिये मैं तुम्हें इस कॉलेज से सस्पेंड करता हुँ और इस कॉलेज किया इस शहर के किसी भी कॉलेज में तुम्हें दाखिला नही मिलेगा
समझ गये तुम
राशिद यह बाते सुनकर टुट चुका था जिस डॉ ने उसे बेहतर जिंदगी दी थी अब वही बेहतर जिंदगी उसे एक बद्दुआ जैसी लग रही थी जिसके बोझ को ऊठाकर उसे सारी जिंदगी चलना था
उसी दिन राशिद जैसे ही कॉलेज से निकल कर बस के इन्तेज़ार मे था की कब बस आयेगी और वो म्युजियम के लिये जा सके
कुछ चोर शहर के बीचोबीच मौजूद शहर के सबसे बड़े ज्वेलरी शॉप से सारा सामान लेकर भाग रहे थे
और पुलिस भी उन चोरो के पीछे लगी थी , और उन चोरो के पास कुछ उच्च श्रेणी के हथियार थे
इसलिए पुलिस उनका मुक़ाबला नही कर पा रहे थे
वो चोर धरा धर पुलिस पर गोलियों से फायरिंग कर रहे थे
यह सब चीजे सड़क के बीचोंबीच हो रही थी
राशिद के आंखो के सामने
उन चोरो के पास बड़ी सी एक अत्याधुनिक ट्रक थी , उनके पीछे पुलिस थी जो जीप में थे
आगे चोर और उनके पीछे पुलिस
राशिद को अब ऐसे परिस्तिथियों मे निपटने का सब तरीका मालूम हो गया था
मगर उन चोरो पर काबू पाना राशिद के लिये इतना भी आसान नही था
जहाँ राशिद के सामने ही वो चोर , पुलिस पर गोलियाँ चला रहे थे
राशिद बहोत ही तेज़ रफ्तार से भाग रहा था इतना की उसने पाँच मिनट मे ही वो उस ट्रक के करीब पहुंच गया था जिसमे वो चोर मौजूद थे
उन चोरो के पास जो ट्रक था वो बहोत ही अत्याधुनिक ट्रक था
जो देखते ही देखते आठ पहिया वाहन से अब एक फ्लाइंग ट्रक मे बदल गया था
वो ट्रक उड़ने से पहले ही राशिद उस ट्रक के खिड़की को तोड़ता हुआ ट्रक ड्राईवर को लेकर दुसरे दरवाज़े से निकलता हुआ रास्ते के दुसरे किनारे पर गिर जाता है
ट्रक मे ड्राईवर ना होने के वजह से ट्रक आगे जाकर अपना बैलेंस खो देता है
वाहन देखते ही देखते पलट जाती है
वह ट्रक सड़क पर किसी खिलौने की तरह उलटते पुलटते हुये एक बड़े इमारत पर जा लगती है
उस ट्रक मे आग लग चुकी थी और उस ट्रक से
लगातर गोलियाँ चलाते हुये धातु के आरमर पहने हुये दो चोर निकलते है
सामने राशिद ट्रक के ही एक दरवाजे को अपनी डाल बनाकर खड़ा खड़ा किसी तरह उन गोलियों से अपना बचाव कर रहा था
तभी राशिद ने अपने पास पड़े हुये मल्बो के ढेर से एक बड़े साइज़ का पत्थर ऊठाकर एक चोर को दे मारता है जो गोलियां चलाते हुये दूर जा गिरता है
तभी दुसरा चोर राशिद की तरफ बढ़ता है उसे मारने के लिये वो चोर मशीनी आरमर पहने हुये थे जिसकी मदद से वो हवा मे थोड़ा थोड़ा उड़ रहे थे
राशिद भी अपनी सारी ताकत लगा कर उस चोर की तरफ बढ़ रहा था
दोनो एक दुसरे की तरफ बढ़ रहे थे
और अब दोनो मे हाथापाई शुरु हो गयी थी , राशिद ने अब लगातर चोर के मुँह पर घुस्से मारने शुरु कर दिये थे और उसे उठाकर
पुलिस वैन के सामने फेंक दिया , जहाँ पुलिसमैन खड़े थे
जैसे अब यह चौराहा राशिद के लिये जंग का मैदान बन चुका था
चोरो के लिये भी यह जरूरी था कि वो जल्द से जल्द वहाँ से कैसे भी निकल जाये मगर राशिद ने जिस तरह की दिलेरी यहाँ दिखायी थी जो कि इन चोरों के लिये भी हैरत में डालने की बात थी
निचे गिरे हुये चोरो को अपने शक्तिशाली बाजु की ताकत से उठाकर एक के ऊपर एक फेंकता रहता है
तभी चोरो का सरदार पलटे हुये ट्रक को सही करके उसे चालु छोड़ कर सीट से उतर जाता है और अंकंट्रोल ट्रक राशिद की तरफ तेजी से आता रहता है
राशिद ने आते हुये ट्रक को सामने से सिर्फ अपने दोनो बाजुओ के सहारे रोका हुआ था जैसे बीस तीस लोगो की ताकत एक साथ आयी हो उस ट्रक को रोकने
अब ट्रक फिर एक बार अपना बैलेंस खोकर मुड़ जाता है और टेड़ा होकर सीधे राशिद पर गिरने लगता है
मगर इस बार भी राशिद ने अपनी ताकत से एक तरफा उस ट्रक को ऊठा रखा था अपने ऊपर गिरने से रोका हुआ था
सामने से आते हुये चोरो को मौका मिल गया था कि अब वो बंदूकों से राशिद पर गोलियों की बरसात कर सके और वो धड़ा धड़ गोलियों की बौछार कर देते है
राशिद अपने बचाव के लिये उस पुरे ट्रक को ऊठाकर उन चोरो पर फेंक देता है जिसके निचे दबकर उन चोरो की वही मौत हो जाती है
दुर खड़े मार खाये अन्य चोर हथियार डालकर अपने हाथ ऊपर कर लेते है
तमाम आवाम ने ऐसा नजारा किसी फिल्म में ही देखा होगा जो आज शहर के बीच चौराहे पर घट रहा था
कहानी जारी है ………………
Blog Comments (0)